फ्रांस से उड़ान भरकर भारत के लिए रवाना हुए पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था बुधवार को अंबाला एयरबेस पर पहुंच जाएगा। भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए सितंबर 2016 में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का सौदा हुआ था।
इस लड़ाकू विमान के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से इसकी क्षमता में वृद्धि होगी। रक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल करना दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय राजनीति में भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा।
आइए आपको बताते हैं कि किस तरह राफेल विमान वायुसेना की ताकत में इजाफा करेगा: