Putin India Visit: दो दिनों से भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सुबह सबसे पहले हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मीटिंग की। उसके बाद राष्ट्रपति भावन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
रूस के राष्ट्रपति दो दिन के भारत दौर पर हैं। आज सुबह उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कल रात वह भारत पहुंचे थे। इसके बाद राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व करेंगे। साथ ही दोनों देशों में निवेश और व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर भी बात होगी। राष्ट्रपति भवन से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं……
विज्ञापन
2 of 10
पुतिन का भारत दौरा
- फोटो : MEA
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान और दूसरे गणमान्य लोग भी राष्ट्रपति भवन पहुंचें। थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 10
पुतिन का भारत दौरा
- फोटो : MEA
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन का औपचारिक रूप से स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में स्वागत के बाद पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
4 of 10
पुतिन का भारत दौरा
- फोटो : MEA
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन के साथ आए उनके अधिकारियों से मुलाकात की। पुतिन से राष्ट्रपति को उनके सभी अधिकारियों से भेंट और परिचय करवाया।
विज्ञापन
5 of 10
पुतिन का भारत दौरा
- फोटो : MEA
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन रवाना हो गए। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट के बाद पुतिन नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात हुई।
विज्ञापन
6 of 10
पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : ANI
राजघाट के बाद पुतिन नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध जल्द शांति की राह पर आएगा। भारत तटस्थ नहीं है बल्कि दृढ़ता से शांति के पक्ष में है। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से ये भी कहा कि उनका यह दौरा ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
7 of 10
पुतिने ने वीजिटर बुक में करे हस्ताक्षर
- फोटो : ANI
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर विज़िटर्स बुक पर साइन किया, जहाँ उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
8 of 10
पीएम मोदी और पुतिन की हैदराबाद हाउस में बैठक
- फोटो : MEA
पीएम नरेंद्र मोदी ने 23वें इंडिया-रूस एनुअल समिट में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद हाउस में प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। दोनों ने बैठक के बाद मीडिया के सामने अपनी बात भी रखी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आपका यह दौरा बहुत ऐतिहासिक है। साल 2001 में आपके ऑफिस संभालने और पहली बार भारत आने के 25 साल पूरे हो गए हैं। आपके पहले दौरे में ही, एक रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं निजी तौर पर भी बहुत खुश हूं कि आपके साथ निजी स्तर पर मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसा होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है।'
9 of 10
पीएम मोदी और पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता
- फोटो : MEA
द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए हम कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका भी शामिल है। इस पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। बीते वर्षों में आपने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। हम कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं, जिनमें उच्च तकनीक एयरक्राफ्ट, अंतरिक्ष और एआई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : PTI
हैदराबाद हाउस में मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम में भारत-रूस बिजनेस फोरम में शामिल हुए हैं। भारत-रूस बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, 'रूसी प्रतिनिधिमंडल केवल ऊर्जा मुद्दों पर चर्चा करने और तेल व गैस की आपूर्ति के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने ही नहीं आया है। हम चाहते हैं कि भारत के साथ कई क्षेत्रों में हमारे बहुआयामी संबंध विकसित हों।