फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB फ्रॉड केस: अरबों रुपये के घोटालेबाज नीरव मोदी की पहुंच को बयां करती ये तस्वीरें

Thu, 15 Feb 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी का आरोपी 48 वर्षीय नीरव मोदी दुनिया की डायमंड कैपिटल कहे जाने बेल्जियम के एंटवर्प शहर के मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखता है। पीएनबी सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी ने 2000 करोड़ और मेहुल चौकसी ने 9000 करोड़ रुपये लिए थे। ये दोनों व्यापारी विदेशों से कच्चा हीरा आयात करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अपने ब्रांड को चमकाने के लिए नीरव मोदी देश की चर्चित मॉडलों और हीरोइनों के साथ न केवल फोटो खिंचाता रहा है वहीं उन्हें अपने शो में भी बुलाता था। ऐसे ही एक शो में वह निमृत कौर सहित कई हीरोइन से भी मिला।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित बल के साथ नीरव मोदी
नीरव अपने ज्वेलरी ब्रांड 'नीरव मोदी' के लिए देश की जानी मानी मॉडलों और स्टार से मॉडलिंग कराने के साथ बड़े-बड़े डिजाइनरों के साथ फोटो खिचाने का शौकीन रहा है।

4 of 7
नीरव ने अपने ज्वेलरी ब्रांड की स्थापना 2010 में की थी। दिल्ली, न्यूयार्क, मुंबई, लंदन और हांगकांग सहित पूरी दुनिया में उनके 16 ज्वेलरी स्टोर हैं। वर्ष 2015 तक वे 100 स्टोर खोलना चाहता था।
विज्ञापन

5 of 7
nirav-modi
उसके डिजाइन किए गए गहने हॉलीवुड की हस्तियों से लेकर देशी धनकुबेरों की पत्नियों ने भी खूब खरीदे हैं। गोलकोंडा नेकलेस की 2010 में नीलामी हुई वह 16.29 करोड़ में बिका
था, जबकि 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
नीरव मोदी के नाम से उसका ज्वेलरी ब्रांड इतना मशहूर है कि उसके दम पर वह फोर्ब्स की भारतीय धनकुबेरों की 2017 की सूची में 84वें नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के साथ नीरव मोदी
नीरव की हैसियत लगभग 110 अरब रुपये की है और उसकी कंपनी का राजस्व लगभग149 अरब रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें