जिस इमारत में दंपती रहते हैं उसके प्रभारी ने कहा है कि हमने पहले ही यहां रह रहे सभी लोगों को संदेश भेज दिया है। हमनें बता दिया है कि अस्पताल से लौटे परिवार को लेकर उनके मन में कोई डर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास परिवार के घर की चाबी है और हम नागरिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता और परिवार की अनुमति से उनके घर को सैनिटाइज करने की योजना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब से कोविड-19 पाजिटिव का केस पाया गया। उसके बाद से इस सोसाइटी को सोशल मीडिया पर इसका नाम वायरल कर दिया गया। जिसके के कारण यहां के बाकी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पड़ोसियों ने हमारी बिल्डिंग के लोगों के साथ भेदभाव किया। हालांकि अब हमारी ये पूरी कोशिश है कि जो हमारे साथ हुआ ये सब अस्पताल लौटने वाले परिवार के साथ ना हो। सभी लोग लिफ्ट और सार्वजनिक जगहों की सफाई कर रहे हैं और सावधानी भी बरत रहे हैं।