फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune Bus Rape Case: वारदात के तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा कुकर्मी दत्तात्रेय; शिरुर तहसील के गांव से धराया

Fri, 28 Feb 2025 07:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

25 फरवरी की सुबह करीब 5.45 बजे उसने स्वारगेट बस अड्डे के अंदर खड़ी राज्य परिवहन की बस में 26 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला सतारा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।
विज्ञापन
1 of 5
Pune Bus Rape Case - फोटो : Amar Ujala
पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को वारदात के तीन दिन बाद शिरूर तहसील से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान दत्तात्रेय गाडे के रूप में हुई है। हिस्ट्रीशीटर गाडे (37) ने मंगलवार की सुबह एसटी बस के अंदर वारदात को अंजाम दिया था। पुणे और अहिल्यानगर जिले में चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के आधा दर्जन मामलों में गाडे का नाम है। वह इनमें से एक अपराध में 2019 से जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन

2 of 5
पुणे केस - फोटो : पीटीआई
एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था
इससे पहले फरार आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाड़े पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाशी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही थी और खोजी कुत्ते भी लगाए गए थे। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया था कि दतात्रेय की तलाश के लिए पुलिस की 13 टीमें गठित की गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
पुणे में वारदात - फोटो : amar Ujala
क्या है मामला?
25 फरवरी की सुबह करीब 5.45 बजे उसने स्वारगेट बस अड्डे के अंदर खड़ी राज्य परिवहन की बस में 26 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला सतारा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

4 of 5
अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही बच्ची - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई घटना
दुष्कर्म की घटना शहर के सबसे व्यस्त बस स्टैंड में से एक स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, गाडे ने महिला को धोखे से खाली बस में चढ़ाया, उसका दरवाजा बंद किया और उसके साथ मारपीट की। हैरानी की बात है कि आसपास लोग मौजूद थे।

पुलिस उपायुक्त स्मार्टाना पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती दिख रही है। दरअसल, पुलिस ने फुटेज से ही आरोपी की पहचान की। पाटिल ने पुष्टि की कि घटना के समय स्टेशन परिसर में कई लोग और कई बसें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने खुद को कंडक्टर बताया
महिला सुबह करीब 5:45 बजे सतारा जिले के फलटन जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। एमएसआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने उसे खाली बस में चढ़ाया और खुद को कंडक्टर बताया। जब महिला ने कहा कि बस खाली है, तो उसने कहा कि उसमें लोग सो रहे हैं। 

रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई
पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद महिला अपने गृहनगर के लिए बस में सवार हुई और रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई। अपनी सहेली की सलाह पर वह बस से उतरी और मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गई।

देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक
एमएसआरटीसी देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक है, जिसके पास 14,000 से ज्यादा बसों का बेड़ा है। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री इसकी बसों में यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें