फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: सपूतों की शहादत पर परिवार को गर्व, आतंकियों के खिलाफ गुस्सा

Fri, 15 Feb 2019 11:44 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
terror Attack
कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले में अपने सपूत खोने वाले परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह शोक में डूबे हुए हैं। इसके बावजूद परिवार वालों ने अपने सपूतों की शहादत पर गर्व जताया है। साथ ही इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आतंकी हमले में कम से कम 40 जवान शहीद हो गए। 
विज्ञापन

2 of 9
pulwama terror attack
गुरुवार को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए यूपी के महाराजगंज के जवान पंकज त्रिपाठी का परिवार बेटे की शहादत की खबर सुनने के बाद शोक में डूब गया। 
 

 
विज्ञापन

3 of 9
CRPF personnel Jaimal Singh
आंतकी हमले में शहीद हुए पंजाब के मोगा के रहने वाले जवान जयमाल सिंह के परिजन शोक में डूबे ।
 

 

4 of 9
terror Attack
गुरुवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भागलपुर के सीआरपीएफ जवान रतन ठाकुर के पिता बोले, 'मैंने भारत मां की सेवा में एक बेटा कुर्बान कर दिया, दूसरे बेटे को भी लड़ने के लिए भेजूंगा। उसे भी भारत मां के लिए कुर्बान करने को तैयार। पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाना चाहिए।'
 

 
विज्ञापन

5 of 9
terror attack
वाराणसी: पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रमेश यादव का परिवार और रिश्तेदार शोक में डूबे हुए।
विज्ञापन

6 of 9
terrorist attack
उत्तर प्रदेशः मुरादाबाद के एक स्कूल में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए छात्र-छात्राएं। 
 

 
विज्ञापन

7 of 9
terror Attack
पुलवामा हमले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'सीआरपीएफ पर आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। उनकी शहादत को देश नमन करता है। घायल जवान शीघ्र स्वस्थ हों। ऐसी आतंकी घटनाओं से भारत विचलित नहीं होगा। आतंक के खात्मे के लिए देश प्रतिबद्ध है। पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि। हमले में जबलपुर के शहीद सपूत अश्विनी कुमार काछी की शहादत को नमन करता हूं। राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को 1 करोड़ रु,1 आवास व परिवार के 1 सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। 
 

 

8 of 9
martyr kaushal kishor
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों में आगरा के कहरई गांव के कौशल किशोर रावत (48) भी शामिल हैं। वो सीआरपीएफ में नायक (एएसआई) के पद पर तैनात थे। वो 115 बटालियन में सिलिगुड़ी में नियुक्त थे। कुछ दिन पहले ही कश्मीर में 76 बटालियन में तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

9 of 9
pradeep
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आंतकी हमले में अमित कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी शामली जनपद के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे परिजनों के पास सीआरपीएफ से फोन गया है। बताया गया कि अमित का परिवार शामली शहर के रेल पार रहता है। वह 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। परिवार में चार भाई और एक बहन हैं। करीब 21 वर्षीय अमित अविवाहित है। इस घटना में शहीद हुए जवानों में 12 जवान यूपी से हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें