फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्टिन गप्टिल ने ठोकी सेंचुरी फिर पत्नी ने लिया इंटरव्यू, अब मजेदार VIDEO वायरल

Fri, 15 Feb 2019 08:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट का खेल वाकई गजब है। कभी खिलाड़ी मैदान पर अपने खेल से चर्चा में होते हैं तो कभी मैदान के बाहर अपने किसी काम से। मगर आज हम जिस घटना के बारे में बात करने जा रहे हैं वो तो इन दोनों ही चीजों का कॉकटेल है। क्योंकि पहले मार्टिन गप्टिल शतक बनाते हैं और फिर बाद में अपनी पत्नी को ही इंटरव्यू देते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Cricket NZ
दरअसल, न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच तीन वन-डे मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया। नेपियर में हुए इस मैच में मार्टिन गप्टिल ने जबरदस्त वापसी की। चोट के बाद टीम में लौटे गप्टिल ने 116 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन ठोक डाले। 
विज्ञापन

3 of 6
रिवाज के अनुसार पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शतकवीर गप्टिल का इंटरव्यू लिया गया। यह इंटरव्यू किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी पत्नी लॉरा मैकगोल्डरिक ने लिया। हालांकि एक पल के लिए गप्टिल और मैकगोल्डरिक असहज जरूर दिखे। मगर दोनों ने पूरी तरह पेशेवर व्यवहार किया।

4 of 6
गप्टिल की पत्नी लौरा मैक्गोल्डरिक इस मैच की आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट की एंकर हैं इसलिए वह मैच के बाद गप्टिल का इंटरव्यू ले रही थीं। गप्टिल ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद अपनी पत्नी को इंटरव्यू देते हुए टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। 
विज्ञापन

5 of 6
पत्नी से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश को जल्द रोक दिया। शुरुआती 10 ओवर्स में 4 विकेट गंवाने के बाद वापसी करना वाकई कठिन था, लेकिन हमने कर दिखाया।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें