फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव वाली लकी बस में निकली प्रियंका की कांग्रेस सवारी

Mon, 11 Feb 2019 03:12 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद आज पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची हैं। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के दूसरे प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता हैं। उन्होंने जिस बस में सवार होकर अपने रोड शो का आगाज किया वह बेहद खास है। यह वही बस है जिसका इस्तेमाल साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया था। जिसके बाद पार्टी को राज्य में ऐतिहासिक जीत मिली थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बस को काफी लकी माना जाता है। यह बस बुलेटप्रूफ है जिसकी एक सीट हाइड्रॉलिक है, जो बस की छत से बाहर आ जाती है। शनिवार को इसे पंजाब से लखनऊ लाया गया था।
विज्ञापन

2 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
सक्रिय राजनीति में पदार्पण के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने मिशन-यूपी के तहत सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं।
विज्ञापन

3 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे हैं।

4 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
हवाई अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरपूर गर्मजोशी से तीनों नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
राहुल, प्रियंका और सिंधिया ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। हवाई अड्डे से तीनों नेताओं का रोड शो शुरू हुआ। वे आलमबाग, चारबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेंगे, जहां वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
प्रियंका, राहुल और सिंधिया के रथ पर रास्ते में खड़े सैकड़ों कार्यकर्ता गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा कर रहे थे। उत्साही कार्यकर्ताओं में 'सेल्फी' लेने की होड़ भी मच गई थी।
विज्ञापन

7 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
रोड शो के मार्ग पर तमाम जगहों पर पंडाल और स्टेज लगाये गये हैं, जहां रथ ठहरेगा और कार्यकर्ता अपने नेताओं का स्वागत करेंगे। लालबाग में राहुल और प्रियंका लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।

8 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
प्रियंका ने रविवार को प्रदेश की जनता के नाम जारी एक ऑडियो क्लिप में कहा था कि उनके दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। एक ऐसी राजनीति जिसमें हम मिलकर भागीदार होंगे। मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति सबकी आवाज सुनाई देगी। मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें।

9 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
देश की सियासत की दिशा तय करने में महती भूमिका निभाने वाले इस सूबे में प्रियंका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बाद भाजपा के गढ़ के रूप में उभरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर एक मुश्किल जिम्मेदारी दी गई है।

10 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रियंका चार दिन के प्रवास के दौरान अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मथने का प्रयास करेंगी।

11 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचने वाली प्रियंका और ज्योतिरादित्य उत्तर प्रदेश के चार दिन के इस दौरे पर अपने-अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं से विस्तार से चर्चा करेंगे।

12 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
नेता ने दावा किया कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं और इससे संगठन को मजबूती से भाजपा का मुकाबला करने में बहुत मदद मिलेगी।

13 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
रायबरेली और अमेठी के दायरे से निकलकर पहली बार प्रत्यक्ष रूप से बड़े फलक पर काम करने जा रही प्रियंका के सामने चुनौतियां भी बहुत बड़ी हैं। उन्हें उस पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है और जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

14 of 14
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI
यूपी में लगातार हार से सुस्त पड़ी कांग्रेस में तेवर और कलेवर देने की अहम जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें