भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन देशद्रोही ताकतों के विरुद्ध आवाज बुलंद रखते हुए उत्तर प्रदेश में 2017 के मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
2 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
समापन सत्र की शुरुआत भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने की। तीसरे दिन भी उनके निशाने पर जेएनयू और कांग्रेस रहे। उन्होंने कहा कि देशद्रोहियों को रोकने के लिए हमें अपने टुकडे़ मंजूर हैं लेकिन देश के नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
3 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत के विकास के बिना भारत विकास की कल्पना पूरी नहीं होगी। देश में अपार संपदा होने के बाद भी 65 साल में कांग्रेस देश का विकास नहीं कर पाई।
4 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar ujala
इसके लिए कांग्रेस का गांधी परिवार दोषी है। सामंतवादियों को मोदी शासन हजम नहीं हो रहा है और नक्सली माहौल दूर करने के साथ विकास को बढ़ावा दे रहे नरेंद्र मोदी का नेतृत्व परंपरावादी लोग नहीं पचा पा रहे हैं। दूसरे सत्र में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा यूपी के बिना केंद्र सरकार अधूरी है।
विज्ञापन
5 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
देश का विकास यूपी के विकास से ही संभव होगा। अगर देश बदलना है तो यूपी को बदलना होगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों के लिए युवाओं को वरीयता देने की बात कही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने तृतीय सत्र में भाजपा शासित राज्यों में गरीबों को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की बात बताई।
विज्ञापन
6 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद देश में ऐसा ध्रुवीकरण हुआ है कि पहले कांग्रेस एकतरफ बाकी दूसरी तरफ हुआ करते थे। आज भाजपा एकतरफ बाकी दूसरी तरफ खडे़ हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। 65 प्रतिशत युवा आबादी वाले देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
7 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
अब न रहेगा चीन, न रहेगा अमेरिका केवल भारत विश्व में महाशक्ति कहलाएगा। चौथे सत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया और कहा कि सही मायनों में आज देश में गरीबों की सरकार आई है। समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विषय को 2014 के आम चुनावों से जोड़ा और कहा कि जनता ने देश को पारंपरिक वंशवाद की राजनीति से आजादी दिलाई है।
8 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
आज मोदी नेतृत्व में जनता को भ्र्रष्टाचार, गरीबी और भुखमरी की समस्या से मुक्ति मिलने लगी है। केंद्र सरकार के 21 महीने के कार्यकाल में विपक्ष के पास बहस के लिए कोई मुद्दा नहीं था। दुनिया में आई मंदी के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है।
9 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, एसके शर्मा, सतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
10 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
सांसद हेमामालिनी के आगमन की उद्घोषणा होते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा का अधिवेशन स्थल तालियों से गूंज उठा। तालियों का शोर तब तक सुनाई देता रहा जब तक हेमा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार नहीं कर लिया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में मथुरा की सांसद हेमामालिनी भी शामिल हुईं।
11 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
जैसे ही इस बात की जानकारी संचालक ने समारोह में दी। युवाओं ने दिल खोलकर तालियां बजाई। सांसद हेमामालिनी ने भी राधे-राधे के साथ ही सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने देश भर से आए युवाओं से कहा कि राष्ट्रीयता का संदेश देने के लिए ब्रजभूमि आए हो तो राधा-कृष्ण के दर्शन अवश्य करके लौटना।
12 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर से लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली तक सभी ने राष्ट्रवाद का नारा बुलंद किया। निशाने पर कांग्रेस रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां तक कह दिया कि देश की मुख्यधारा के साथ चलने वाली कांग्रेस का ये वैचारिक खोखलापन है।
13 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
ऐसा गांधी, नेहरू और इंदिरा, राजीव के समय भी नहीं हुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी तीखे अंदाज में कांग्रेस पर प्रहार किए और राष्ट्रवाद की बात कही। भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तो संसद की भांति यहां भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से जेएनयू मामले पर जवाब मांगते रहे। सभी ने मोदी को विकास का महानायक पेश करते हुए कांग्रेस को लगातार घेरा।
14 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन पर कार्यक्रम संयोजक और भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।
15 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
इसमें रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण, तेजवीर सिंह, डीपी गोयल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, चेतन मलिक, मुकेश खंडेलवाल, भवन भूषण कमल, मुरली मनोहर कूड़ा, चेतन स्वरूप पाराशर, विनोद चौधरी, प्रदीप गोस्वामी, तरुण सेठ, नवीन मित्तल, सार्थक चतुर्वेदी, रामनरेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, संजय प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, राजेश सिंह पिंटू, योगेन्द्र चतुर्वेदी, हेंमत अग्रवाल, राजवीर सिंह, उमेश खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल, नट्टू पंडित, योगेश आवा, राजू यादव, भगवत स्वरूप रोहिला, मुकेश गौतम, भानू प्रताप सिंह, राजीव मित्तल, विजय शर्मा, सिद्धार्थ लोधी, कारिंदा सिह, प्रणत पाल, एसके शर्मा, अजय कुमार पोइया, रवि माहेश्वरी, हरिओम शर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, विपुल पारिक, रामकिशन पाठक, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, संजय गोविल, श्याम सिंघल, आशीष अग्रवाल, राजेन्द्र पटेल आदि शामिल रहे। इसके अलावा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी और नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा ने वित्तमंत्री अरुण जेटली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री रमन सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
16 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटे भाजयुमो नेता उत्साह और जोश में नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के बाद अब वे अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार को उतरेंगे।
17 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
तिरंगा यात्रा के सहारे न सिर्फ इंडिया फर्स्ट का पैगाम लोगों तक पहुंचाएंगे बल्कि युवाओं में देशभक्ति की लहर जगाएंगे। बता दें कि 4 से 6 मार्च तक वृंदावन में भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। रविवार को अधिवेशन की समाप्ति के बाद लौटे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने बताया कि जल्द ही जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
18 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
हालांकि पूरा कार्यक्रम प्रदेश स्तर से तय होगा। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा निकलेगी। जेएनयू प्रकरण में कन्हैया की पैरोकारी करने वालों की नीति और रीति से युवाओं को उजागर किया जाएगा।
19 of 20
भाजयुमो अधिवेशन
- फोटो : Amar Ujala
वहीं, महानगर अध्यक्ष दीपक ढल का कहना है कि कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की स्टार्टअप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मेकइन इंडिया आदि योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अधिवेशन में युवा नेताओं ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को पुस्तक भेंट की। इस दौरान नवल तिवारी, मनोज गर्ग, भूपेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह धाकड़ आदि मौजूद थे।