फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Award: राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, रोहित समेत 65 हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार, देखें PICS

Tue, 23 Jun 2026 08:51 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में साहित्य, कला, खेल, चिकित्सा, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में विजय अमृतराज, अलका याग्निक, ममूटी, और शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। 
विज्ञापन
1 of 7
पद्म पुरस्कार समारोह। - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में 'पद्म पुरस्कार- 2026' प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।  इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने सम्मान प्राप्त किया। वहीं, टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। गायिका अलका याग्निक को राष्ट्रपति मुर्मु ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन

2 of 7
पद्म पुरस्कार समारोह। - फोटो : पीटीआई
इस दौरान पी. नारायणन और जस्टिस (रिटायर्ड) केटी थॉमस को साहित्य और शिक्षा तथा जन-कार्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण पाने वाले अन्य लोगों में एसकेएम मैलानंदन, ममूटी, वेल्लापल्ली नटेसन और दत्तात्रेयुडु नोरी शामिल हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया। - फोटो : पीटीआई
अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने अलंकरण समारोह में 65 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

4 of 7
एक्टर ममूटी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए। - फोटो : पीटीआई
दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण, और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
पद्म पुरस्कार समारोह। - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। 
विज्ञापन

6 of 7
अभिनेता माधवन पद्म पुरस्कार से सम्मानित। - फोटो : पीटीआई
सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार साहित्य, कला, शिक्षा, खेल समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और खेल जैसे क्षेत्रों में दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अलका याग्निक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। - फोटो : पीटीआई
पद्म विभूषण विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें