फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hot Weather: भीषण गर्मी ने हाल किया बेहाल, रात में पारा सामान्य से ज्यादा; यूरोप में लू के चलते 18 की मौत

Tue, 23 Jun 2026 02:55 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, अमर उजाला

सार

गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बढ़े हुए तापमान और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है और ये स्थिति भारत से लेकर यूरोप तक बनी हुई है। यूरोप में तो गर्मी के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है। देखिए गर्मी से परेशान लोगों की तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 10
गर्मी का प्रकोप। - फोटो : पीटीआई
भारत से लेकर यूरोप तक भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने के चलते लोगों को आराम नहीं मिल पा रहा है। मुंबई में एक तस्वीर सामने आई है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर वर्सोवा बीच पर सोते नजर आए। वहीं यूरोप में हीटवेव के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 10
गर्मी से बेहाल लोग। - फोटो : पीटीआई
जून का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून अभी भी अटका हुआ है। कई राज्यों में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में आंधी तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 10
गर्मी के मौसम से बेहाल यूरोप के लोग। - फोटो : अमर उजाला
स्पेन के सबसे ठंडे माने जाने वाले इलाके सान सेबेस्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

4 of 10
गर्मी से बेहाल लोग। - फोटो : पीटीआई
फ्रांस के आधे से ज्यादा इलाकों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है। इस हफ्ते में फ्रांस में गर्मी से 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। दोनों बच्चे कार के अंदर बेहोश पाए गए थे। फ्रांस की सरकार ने हालात की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई है। देश के अधिकतर स्कूलों को बंद करना पड़ा है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
वर्सोवा बीच पर सोते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में गर्मी और उमस से परेशान लोग बीच पर सोने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
Summer, heatwave - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग के अनुसार, अभी उत्तर पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी से बचने के लिए लोग वाटरपार्क जा रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
गर्मी से यूरोप भी परेशान - फोटो : पीटीआई
ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट, लंदन और ईस्ट ऑफ इंग्लैंड में गर्मी के चलते स्वास्थ्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ब्रिटेन में कई जगहों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। 

बेल्जियम में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह हीटवेव एक सप्ताह तक रह सकती है और तापमान रिकॉर्ड स्तर तक जा सकता है। इटली के भी 12 शहरों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है। फ्रांस में गर्मी के कारण परमाणु रिएक्टर बंद करना पड़ा है।
 

8 of 10
भीषण गर्मी से जूझते लोग। - फोटो : पीटीआई
मध्य भारत में भी गर्मी बदस्तूर जारी रहेगी और इसमें 26 जून तक बदलाव के आसार नहीं हैं। 

9 of 10
गर्मी का प्रकोप - फोटो : पीटीआई
कई राज्यों में गर्मी के चलते लू का असर बना हुआ है। रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। 
विज्ञापन

10 of 10
गर्मी में प्यास बुझाता युवक - फोटो : पीटीआई
भारत के उत्तरी इलाकों में गर्मी और उमस के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें