फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा नेताओं का हुजूम, देखे तस्वीरें

Sat, 24 Aug 2019 08:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने शनिवार दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। जेटली एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। जेटली के पार्थिव शरीर अभी उनके कैलाश कॉलोनी स्थित निवास पर लाया गया। रविवार को जेटली का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से पार्टी दफ्तर में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर अरुण जेटली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 9 अगस्त को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता उन्हें एम्स देखने पहुंचे थे। जेटली के निधन के बाद तमाम नेता उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 10
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह 10 बजे अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। जेटली का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 10
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
अरुण जेटली के निधन पर पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे अपने भाई और मार्गदर्शक के निधन का दुख है। अपनी सलाह के साथ वे हमेशा हमारे लिए उपलब्ध रहते थे। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।  

4 of 10
डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। मोदी जी-7 सम्मेलन के लिए विदेश दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी और बेटे को फोन कर सांत्वना दी। जेटली के परिवार ने पीएम से दौरा रद्द नहीं करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन

5 of 10
अमित शाह - फोटो : ANI
गृह मंत्री अमित शाह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। जेटली के निधन की सूचना मिलते ही शाह अपना हैदराबाद दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हुए । बाकी नेता भी अपने दौरा रद्द कर जेटली को अंतिम श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे।  
विज्ञापन

6 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।  
विज्ञापन

7 of 10
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जेटली को उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।  

8 of 10
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ से जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।  
 
 

9 of 10
एल के आडवाणी - फोटो : ANI
लालकृष्ण आडवाणी ने अरुण जेटली को अंतिम श्रद्धांजलि दी।  
विज्ञापन

10 of 10
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें