फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में धांधली: फिजिकल टेस्ट में नौ गिरफ्तार; दूसरों ने दी थी परीक्षा, बायोमेट्रिक अटेंडेंस में खुलासा

Mon, 03 Feb 2025 09:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

इस फर्जीवाड़े का खुलासा बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस भर्ती - फोटो : Amar Ujala
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तहत चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के आठवें चरण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। परीक्षा के दौरान नौ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका बायोमेट्रिक अटेंडेंस सत्यापन में मेल नहीं हुआ। इससे पहले भी कुछ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

2 of 6
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा की निगरानी की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
जांच में खुलासा हुआ कि इन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में खुद की जगह 'स्कॉलर' (दूसरे व्यक्ति) को बैठाया था। इसके लिए एक से पांच लाख रुपये तक की डील की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि लिखित परीक्षा पास कराने के लिए अभ्यर्थियों ने 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की रकम एडवांस में दी थी। शेष राशि परीक्षा के बाद देने की बात तय हुई थी। इसी तरह दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास कराने के लिए 1 से 3 लाख रुपये तक की सेटिंग की गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
इस फर्जीवाड़े का खुलासा बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 6
UBSE UK Board Exam 2025 - फोटो : freepik
अभ्यर्थियों की उपस्थिति फिजिकल टेस्ट में घटी
इस सप्ताह फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 8,837 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन केवल 7,173 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। इस बड़ी संख्या में अनुपस्थिति भी संदेह का विषय बनी हुई है और पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
21,391 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा
पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) की ओर से आयोजित की गई थी। कुल 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए पिछले साल अगस्त में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 17.87 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 12 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 1,07,079 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया इस साल 10 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Board 10th Exam 2025 - फोटो : freepik
भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं पर उठ रहे सवाल
नौ और अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। जिला प्रशासन अब इस मामले में गहन जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी धांधली को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें