फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें किन-किन लोगों ने स्मृति के कहने पर बदला लिबास

Tue, 02 Aug 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने भारतीय बुनकरों के समर्थन में सोमवार को एक ट्वीट किया और #IWearHandloom से अपनी तस्वीरें ट्वीट करने को कहा। स्मृति इरानी की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया और हैंडलूम के कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें ट्वीट करना शुरू किया। जिसने भी #IWearHandloom हैशटैग से हैंडलूम के कपड़े पहने अपनी तस्वीर ट्वीट की, कपड़ा मंत्रालय की ओर से उसे इलेक्ट्रॉनिक प्रशंसा पत्र भी दिया गया।
अपनी तस्वीरें पोस्ट करने वालों में कई नेता, खिलाड़ी और चर्चित लोग भी शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ तस्वीरों पर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
स्मृति ईरानी
ये तस्वीर स्मृति इरानी ने ट्वीट की है। इसमें सुषमा स्वराज और मेनका गांधी भी दिख रही हैं। स्मृति इरानी ने समर्थन के लिए इनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

3 of 8
राधेमोहन सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने लिखा है- खादी में न सिर्फ करोड़ो लोगों को रोजगार देने की ताकत, बल्कि यह हमे आजादी के संघर्ष की याद दिलाता है।

4 of 8
विजेंद्र सिंह
भारत के चर्चित बॉक्सर विजेंदर सिंह ने स्मृति इरानी की पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन

5 of 8
जयंत सिन्हा
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें खादी बहुत पसंद है।
विज्ञापन

6 of 8
विरेंद्र सहवाद
पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने लिखा है- हैंडलूम पहनो, एकदम फ्री हो जाओ।
विज्ञापन

7 of 8
निरुपमा राव
भारत की पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव ने लिखा है- मैं और मेरी पोती भी हैंडलूम पहनती है।
विज्ञापन

8 of 8
कुणाल कपूर
शेफ कुणाल कपूर ने भी स्मृति इरानी की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें