ईडी दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी
- फोटो : PTI
फरार आर्थिक अपराधियों पर बनी कानून (एफईओए) के तहत ईडी अब तक 24 लोगों को भगोड़ा घोषित कराने के लिए आवेदन कर चुकी है, जिनमें से 14 घोषित किए जा चुके हैं। विजय माल्या और नीरव मोदी भी इनमें शामिल हैं। ईडी ने अब तक 900 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के तहत भी ईडी विदेश में पैसे भेजने, एफडीआई में गड़बड़ी, जमीन खरीद में नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों में जांच करेगा और जुर्माना लगाएगा। राहुल नवीन ने कहा कि जांच में आधुनिक तकनीक और फॉरेंसिक का इस्तेमाल बढ़ेगा और अफसरों को नई ट्रेनिंग दी जाएगी।
बता दें कि, ईडी की स्थापना साल 1956 में हुई थी और यह एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत काम करती है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे।