फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhumoir Binandini: PM मोदी चाय की खुशबू पर बोले- जनजातीय संस्कृति के बीच असम चाय के 200 साल के जश्न से अभिभूत

सार

Jhumoir Binandini: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में झुमुर बिनंदिनी कार्यक्रम में असम के चाय उद्योग और संस्कृति की सराहना की। उन्होंने असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने और असम के विकास में उनकी सरकार की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
1 of 8
झुमुर बिनंदिनी की वैश्विक यात्रा का गवाह बने पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुवाहाटी में आयोजित झुमुर बिनंदिनी में कहा कि आज असम में यहां एक अद्भुत माहौल है। ऊर्जा से भरा माहौल है। उत्साह, उल्लास और उमंग से ये पूरा स्टेडियम गूंज रहा है। झूमर नृत्य के कलाकारों की तैयारी हर तरफ नजर आ रही है। इस तैयारी में चाय बागानों की सुगंध भी है और उनकी सुंदरता भी है। चाय की खुशबू और चाय के रंग को एक चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा? 
विज्ञापन

2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की झलकियां - फोटो : एक्स@narendramodi
पीएम मोदी ने कहा, मैं असम के काजीरंगा में रुकने वाला, दुनिया को उसकी जैव विविधता के बारे में बताने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं। हमने कुछ ही महीने पहले असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा भी दिया है। असम के लोग अपनी भाषा के इस सम्मान का इंतजार दशकों से कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की झलकियां - फोटो : एक्स@narendramodi
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी पहुंचे, जहां उसका लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। 

4 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की झलकियां - फोटो : एक्स@narendramodi
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज असम में यहां एक अद्भुत माहौल है। ऊर्जा से भरा माहौल है। उत्साह उल्लास और उमंग से ये पूरा स्टेडियम गूंज रहा है। झूमर नृत्य के कलाकारों की तैयारी हर तरफ नजर आ रही है। इस तैयारी में चाय बागानों की सुगंध भी है और उनकी सुंदरता भी है। चाय की खुशबू और चाय के रंग को एक चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा।
विज्ञापन

5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की झलकियां - फोटो : एक्स@narendramodi
उल्लेखनीय है कि स्थानीय कलाकारों ने गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किया। असम सरकार ने असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें राज्य भर के चाय बागान क्षेत्रों से 8600 कलाकार झुमोइर शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह किया।
विज्ञापन

6 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की झलकियां - फोटो : एक्स@narendramodi
चाय बागान जैसा आपका संबंध, वैसा ही मेरा भी
प्रधानमंत्री ने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा, यहां हर दिशा में झुमर दिखाई दे रहा है। चाय बगान के साथ आपका जैसा संबंध है, मेरा भी वैसा ही संबंध है। इससे पहले 2023 में मैं असम आया था। तब 11,000 कलाकारों ने बिहू नृत्य का प्रदर्शन किया था। झुमुर की भव्यता के लिए असम सरकार और मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, ऐसे भव्य आयोजनों ने असम की गरिमा बढ़ाई है। इस आयोजन ने भारत की विविधता को प्रदर्शित किया है। असम को महसूस करने के लिए आज दुनिया भर के राजदूत असम आए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की झलकियां - फोटो : एक्स@narendramodi
'एक समय हुई असम की उपेक्षा'
प्रधानमंत्री ने कहा, एक समय था जब असम की उपेक्षा हो रही थी। यहां तक कि इसकी संस्कृति को भी नजरअंदाज किया गया था। अब मोदी के नेतृत्व में विकास हुआ है।' काजीरंगा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, असम के लोगों ने असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता मिलने का इंतजार किया था। अब यह हो गया है। असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा और चराइदेव मइदम को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। साथ ही लाचित बरफुकन का नाम विश्व में स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अब देशवासी लाचित बरफुकन को सलाम करते हैं। आदिवासी समाज की परंपराओं का सम्मान करने के लिए जनजातीय दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे की झलकियां - फोटो : एक्स@narendramodi
असम दौरे का अनुभव साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'मैं पूरे भारत के लोगों से झुमुइर और चाय जनजाति की असाधारण संस्कृति के बारे में अधिक जानने का आह्वान करता हूं।' उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम इस दिशा में एक यादगार प्रयास के रूप में याद किया जाएगा।
संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें