फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-ममता के बीच था महज पांच फीट का फासला : बात तो दूर, नजरें भी नहीं मिलाईं

Sat, 23 Jan 2021 04:51 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी। - फोटो : Video Grab
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे और प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान करीब पांच फीट का ही फासला था। परंतु राजनीतिक विचारधारा की दूरी और संवाद की कमी कैमरे के सामने आखिरकार झलक ही गई। दरअसल, पीएम मोदी नेताजी की जयंती पर कोलकाता नेशनल लाइब्रेरी (राष्ट्रीय पुस्तकालय) पहुंचे हुए थे। यहां उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी। - फोटो : Video Grab
लाइब्रेरी में इस दौरान राज्य के अधिकारी भी मौजूद थे। लाइब्रेरी में प्रवेश से लेकर बाहर आने तक प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी के बीच कोई संवाद होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी। - फोटो : Video Grab
प्रधानमंत्री मोदी वहां मौजूद अधिकारी से लाइब्रेरी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी जानकारी लेते हुए दिखाई दिए। परंतु ममता बनर्जी से उन्होंने कोई बात नहीं की। यहां तक कि दोनों ही नेता एक-दूसरे से बहुत ज्यादा दूरी नहीं खड़े थे, इसके बावजूद भी उनके बीच कोई संवाद नहीं हुआ। एक-दूसरे से नजरें भी नहीं मिलाईं।

4 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी। - फोटो : Video Grab
इस दौरान दोनों ही नेता एक-दूसरे से विपरीत दिशा में देखते हुए नजर आए। यह बात जरूर है कि लाइब्रेरी से बाहर आने से पहले ममता बनर्जी और राज्यपाल धनखड़ के बीच किसी बात पर संवाद होता हुआ दिखाई पड़ा। परंतु पीएम मोदी से कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी। - फोटो : Video Grab
खास बात यह भी है कि आने वाले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ महीनों में बंगाल में सियासी उठापटक और बयानबाजी तेज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी। - फोटो : Video Grab
इससे पहले शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के मौके पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आठ किलोमीटर लंबी रैली निकाली। बनर्जी ने श्याम बाजार से रैली की शुरुआत करते हुए देश की चार राजधानी होने की मांग उठाई। ममता ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत में चार रोटेटिंग राजधानियां होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने आगे कहा-अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया था। हमारे देश में केवल एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें