प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बड़ी पहल करने का एलान किया है। पीएम मोदी ने महिलाओं से अपने जीवन की प्रेरक यात्रा साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन
1 of 3
पीएम मोदी ने महिलाओं से कहानियां साझा करने का आह्वान किया
- फोटो : अमर उजाला
आठ मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन अपना सोशल मीडिया अकाउंट 'आधी आबादी' को सौंपने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए चुना जाएगा। मैं ऐसी और भी जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध करता हूं।'
महिलाएं संभालेगी पीएम का सोशल मीडिया, जीवन यात्रा साझा करने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नमो ऐप ओपन फोरम पर अनेक जीवन यात्राओं को साझा किया जाना प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का अवसर मिलेगा। उन्होंने देश की आधी आबादी से ऐसी और भी प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को साझा करने का आग्रह किया।
महिला दिवस के लिए पीएम ने मन की बात में की घोषणा
इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था कि अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिलाएं उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काम और अनुभव के बारे में बात करेंगी। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने मुखर होने का आह्वान कर कहा था, 'आइए हम महिलाओं की अदम्य भावना का जश्न मनाएं और उनका सम्मान करें।' प्रधानमंत्री ने 8 मार्च, 2020 को भी इसी तर्ज पर विभिन्न क्षेत्रों की सात अग्रणी महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट सौंपे थे। एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्मों पर पीएम मोदी के लाखों फॉलोअर्स हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं।