PM Modi And JD Vance Meeting: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और द्वितीय महिला उषा वेंस चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन जेडी वेंस और उषा वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी का अपने आधिकारिक निवास पर स्वागत किया है। देखिए तस्वीरें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका की दूसरी महिला उषा वेंस का अपने आधिकारिक निवास पर स्वागत किया है। इस दौरान जेडी वेंस और उषा वेंस के साथ उनके तीनों बच्चे भी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे थे। जिन्हें भी पीएम मोदी प्यार से दुलारते दिखे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
पीएम मोदी और जेडी वेंस
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का औपचारिक स्वागत किया। बता दें कि, जेडी वेंस सरपरिवार चार दिन के लिए भारत दौरे पर आएं हैं।
विज्ञापन
3 of 8
पीएम मोदी के साथ जेडी वेंस और उषा वेंस
- फोटो : ANI
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की द्वितीय महिला और जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का भी अपने आधिकारिक निवास पर स्वागत किया। बता दें कि, उषा वेंस का पैतृक निवास आंध्र प्रदेश में है। उषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदवरी जिले के वडलुरु गांव के रहने वाले हैं।
जेडी वेंस के बच्चों से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
इस दौरान पीएम मोदी ने जेडी और उषा वेंस के बच्चों से भी मुलाकात कर उनका परिचय लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उषा वेंस के तीनों बच्चों को मोर के पंख भी गिफ्ट किए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
पीएम मोदी और जेडी वेंस
- फोटो : PTI
जानकारी के मुताबिक, अपनी इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए चल रही वार्ता की पृष्ठभूमि में सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत की है।
विज्ञापन
6 of 8
पीएम मोदी और जेडी वेंस
- फोटो : PTI
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के प्रधानमंत्री आवास में स्वागत के दौरान पीएम मोदी और जेडी वेंस और उषा वेंस के बच्चों के बीच मुलाकात की खास झलकियां देखने को मिली हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी उनके बच्चों को प्यार से दुलारते और बातचीत करते दिखे हैं।
पीएम मोदी के साथ जेडी वेंस और उषा वेंस
- फोटो : PTI
जेडी वेंस और उषा वेंस का प्रधानमंत्री आवास पर स्वागत के बाद पीएम मोदी ने सभी को आवास में भी घुमाया। इस दौरान पीएम मोदी सभी के साथ प्रधानमंत्री आवास में मौजूद बगीचों में भी घूमते दिखे।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार को और उनके साथ आए अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री आवास में रात्रिभोज पर भी आमंत्रित किया है।