फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मोदी बोले, 'देश बदल रहा है, कुछ लोगों का दिमाग नहीं'

Fri, 27 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
केंद्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ को विकास पर्व के रूप में मनाने सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिये सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि देश बदल रहा है, मगर कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा है। पिछली सरकारें योजनाएं बनाने में जात-पात, धर्म और पंथ को जोड़ती थीं, मगर हमारी सरकार ने सवा सौ करोड़ देशवासियों को परिवार मानकर विकास की ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
बृहस्पतिवार को यहां रैली के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए मोदी ने कहा कि दो साल पहले निराशा का भाव था। हर जगह चर्चा थी कि हिंदुस्तान डूब रहा है। हर दिन भ्रष्टाचार की खबर आती थी। मगर अब दुनिया मान रही है कि हिंदुस्तान सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बन गया है। देश आगे बढ़ना चाहता है। समस्याओं का समाधान विकास है। मंच से प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों से अपील की कि हर महीने की नौ तारीख को प्रसूताओं को मुफ्त इलाज दिया जाए। साथ ही उन्होंने देशभर में डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने का भी एलान किया।
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
प्रधानमंत्री के निशाने पर मिशन-2017 भी रहा। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपना नाता भी कई बार बताया। मोदी भीड़ को साधते हुए बोले, ‘मैं यूपी का रहने वाला हूं। यूपी का सांसद हूं। यूपी का सांसद होने के नाते आपसे आशीर्वाद प्राप्त करने का मन करता है। प्रधानमंत्री व्यवस्था है और प्रधान सेवक पद जिम्मेदारी। प्रधान सेवक के रूप में सवा सौ करोड़ जनता को काम का हिसाब देने की मेरी जिम्मेदारी है। सरकारें आती हैं, जाती हैं। सरकार बनती है जनसामान्य के सपनों को पूरा करने के लिए।’ उन्होंने कहा कि दो वर्षो में मेरा काम आप लोगों ने देखा और परखा है। एनडीए का नेता चुने जाने के बाद मैंने कहा था कि यह सरकार गरीबों को समर्पित है। दो साल में मैंने उन कामों को हाथ में लिया, जो गरीबी के खिलाफ विजयी होने की ताकत देते हैं। राज्यों को ताकतवर बनाया जा रहा है, ताकि राज्य सरकारें जनता की भलाई के लिए काम करें। राज्य सरकारों का बजट 35 की जगह 65 फीसदी कर दिया गया।

4 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
पीएम ने पशिचम यूपी के गन्ना किसानों की दुखती रग पर भी हाथ रखा। उन्होंने चीनी मिलों को समय से भुगतान करने के लिए चेतावनी दी। पीएम ने कहा कि बड़ी मात्रा में बकाया भुगतान दिलाया, फिर भी 700 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। बारिश में पानी बचाने पर भी पीएम ने जोर दिया। उन्होंने अपनी सरकार के साफ दामन पर समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, ‘देश बढ़ना चाहता है। नौजवान विकास चाहता है। सरकार हमारे लिए हो और हम देश के लिए हों।’ स्थानीय सांसद राघव लखनपाल शर्मा के संचालन में हुई रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, सांसद सत्यपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक, हुकुम सिंह, बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, नगीना से सांसद डॉ. यशवंत आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
प्रधानमंत्री के रूप में दो साल पूरे करने के बाद जनता को हिसाब देने सहारनपुर के विकास पर्व महारैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो साल पहले मैंने जिस समय प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, ठीक उसी समय अपने दो साल के काम का हिसाब देने आपके बीच आया हूं। सरकार जनसामान्य के सपनों को पूरा करने के लिए होती है। दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस ग्रीन सिटी में बृहस्पतिवार को आयोजित विकास पर्व रैली में प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिये गरीब, किसान, महिला और नौजवानों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कोई मां-बाप नहीं चाहते कि उनके बच्चों को गरीबी विरासत में मिले। आजादी के 70 साल बाद भी देश की जनता जनसुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। हमारी सरकार लगातार गरीबी के खिलाफ लड़ रही है। गांवों के जीवन में बदलाव के लिए हमारी सरकार निकायों और ग्राम पंचायतों को सीधा अधिकतम बजट पहुंचाने का काम किया है। इतिहास में इतनी बड़ी तादाद में पहली बार कोई सरकार गांवों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
गन्ना किसानों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि मैंने जब प्रधान सेवक की जिम्मेदारी संभाली तो 14 हजार करोड़ रुपये बकाया था। न राज्य सरकार को सुध थी ना ही शुगर मिलों को कोई चिंता। किसान इंतजार में रहता था शुगर मिल से पैसा कब मिलेगा। हमने यह कोशिश की कि गन्ना किसानों को समय से पैसा मिले। बड़ी मात्रा में भुगतान भी कराया। गन्ने से एथेनाल बनाने का अभियान शुरू किया। इसका उपयोग वाहनों के ईंधन में किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
उन्होंने कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस पर हम शहीदों के सपनों का भारत बनाने की कोशिश करेंगे। जमीन बर्बाद हो रही है, हमें धरती मां की चिंता है। इसलिए हमने इलाज के लिए हेल्थ कार्ड दिया। किसान को पानी मिल जाए तो वह सोना पैदा कर सकता है, इसलिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना शुरू की। देशभर के मुख्यमंत्रियों से बात कर पानी बचाने पर चर्चा की।

8 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
प्रधानमंत्री ने किसानों से अपील की कि बारिश में पानी बचाएं और खेत का पानी खेत में रहे। फसल बीमा और आपदा में नुकसान पर मिलने वाले मुआवजे पर भी अपनी उपलब्धि बताई। गैस सब्सिडी छोड़ने वालों का जिक्र किया और तीन साल में पांच करोड़ कनेक्शन देने की घोषणा की। मातृशक्ति सशक्तिकरण के जरिये महिलाओं को रिझाया और बोले, समाज में महिलाओं की संख्या में कम हुई। समाज असंतुलित हो गया और हमारी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बदलाव आया।

9 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योजनाओं का जाति, संप्रदाय से जोड़कर घोषित करने का फैशन हो गया है। मगर, मेरी योजना सभी के लिए है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सभी जाति और संप्रदाय के लिए है। बेटी ताकतवर होगी तभी भारत माता ताकतवार होगी। कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकारों में सड़क जमीन पर नहीं कागज पर बनती थी। मगर, अब हर गांव में पक्की सड़क बन रही है। बिजली पहुंचाने का लक्ष्य हमारी सरकार पूरा करने में जुटी है।

10 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
नौजवानों को साधते हुए कहा कि रोजगार बड़ी समस्या है। हमने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिये लोन दिया और सभी समाज के लोगों के लिए समान नियम बनाएं। एससी, एसटी और ओबीसी का भेदभाव नहीं किया। बिना गारंटी सवा लाख लोगों को सवा तीन करोड़ लोन दिया गया। स्वच्छता मिशन पर मीडिया और संस्थाओं का धन्यवाद दिया और कहा कि यह स्वच्छता गरीबों के लिए है। सफाई के अभाव में गरीब बीमार पड़ता है तो उसकी मजदूरी प्रभावित होती है। अंत में बोले, विकास पर्व पर हमारे मंत्री देशभर में कामकाज का हिसाब देंगे। जनता को भरोसा होगा और वह देश की भलाई में भागीदार बनेंगे।

11 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
पीएम मोदी ने कहा कि देश भर में डॉक्टरों की संख्या कम है। मेडिकल एजुकेशन पर राज्यों के अलग-अलग नियम हैं। पहले असगर मेडिकल कालेज बने होते तो शायद यह समस्या नहीं आती। अब हम मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं और मेडिकल सुविधाएं बढ़वा रहे हैं। मगर, यह दो साल में नहीं होगा, इसलिए हमारी कैबिनेट डॉक्टर्स के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल करने का बिल पास करेगी।

12 of 13
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
पीएम ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे काम का बहुत लोग हिसाब कर रहे हैं। यह देख रहे हैं कि मोदी ने जो कहा वह हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं। सरकार के पल-पल का हिसाब होना चाहिए। मैं पाई-पाई का हिसाब दूंगा।
विज्ञापन

13 of 13
rajnath - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता हमारी मालिक है। पहली बार देश का पीएम जनता को हिसाब दे रहा है। दो साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी छींटा नहीं है। पहले प्राकृतिक संसाधनों की लूट होती रही और हम पारदर्शिता बरत रहे हैं। केंद्र के काम का ही नतीजा है कि असम में भाजपा की सरकार है। मैदानी क्षेत्र से कांग्रेस सिमटकर पहाड़ों में छिप गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें