मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी जब संसद पहुंचे तो उनका स्वागत फूल देकर किया गया। इसके बाद अन्य सांसदों ने भी अपने अंदाज में संसद भवन में प्रवेश किया। सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, हेमा मालिनी सहित कई दिग्गज नेताओं ने मानसून सत्र में भाग लिया।
विज्ञापन
2 of 11
pm modi
प्रधानमंत्री संसद पहुंचे और उनका सांसदों ने फूल देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 11
sushma swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे।
4 of 11
pm modi
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने ने कहा कि मेरी कोशिश है कि इस बार संसद अच्छे तरीके से चले और उम्मीद है कि सभी राजनीतिक पार्टियां और विपक्ष हमारा सहयोग भी करेंगी। उन्होंने कहा कि संसद की छवि अच्छी बनाए जाने की जरूरत है। इस मानसून सत्र में देश के कई मसलों पर चर्चा जरूरी है। जितनी अधिक चर्चा होगी उतना अधिक सदन को फायदा मिलेगा, देश को फायदा मिलेगा। उन्होंने सभी पार्टियों के नेता से गुजारिश की कि उनकी मदद और सहयोग की अपेक्षा करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर बात करने को तैयार है। अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में शुक्रवार को और राज्य सभा में सोमवार को बहस होगी।
विज्ञापन
5 of 11
rajnath singh
मानसून सत्र के पहले दिन संसद भवन पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह।
विज्ञापन
6 of 11
amit shah
अमित शाह का फूल देकर स्वागत करते केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार।
विज्ञापन
7 of 11
rahul gandhi
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच प्रश्नकाल की शुरुआत कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की, उन्होंने कहा कि सरकार जिसके नेतृत्व में किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं, जिसके शासनकाल में महिलाओं के साथ रोज बलात्कार हो रहे हैं ऐसी सरकार के खिलाफ हम अविश्वास का प्रस्ताव देते हैं।
8 of 11
MP protest
लोकसभा में समाजवादी पार्टी और तेलुगुदेशम पार्टी के सांसद मॉब लिंचिंग और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के साथ वेल में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
9 of 11
pm modi
सत्र शुरू होते ही लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे लगाए।
10 of 11
rajnath singh
मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही लोकसभा में लगे भारत माता की जय के नारे लगे।
राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों डांसर सोनल मानसिंह, लेखक राकेश सिन्हा और रघुनाथ मोहापात्रा ने शपथ ली। और लोकसभा में नव निर्वाचित सदस्यों ने गोपनीयता की शपथ ली।