फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भीड़ देख बोले मोदी, 'जन-सैलाब देखकर प्रधान सेवक को ऊर्जा मिलती है'

Thu, 02 Jun 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की साथ ही पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियां गरीबों के लिए है। हम देश के सभी हिस्से को विकास करता हुआ देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पश्चिमी हिस्सों में जिस तरह से आर्थिक विकास हुआ है वैसा विकास गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में क्यों नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने पिछली यूपीए सरकार को जिम्मेवार ठहराया। मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार अपने किए वादे को पूरा करने में असफल रही।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ani
एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी देश के अलग-अलग हिस्सों में रैली कर रही है। इसी कड़ी के तहत प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के बालासोर में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उमड़े जनसैलाब की सराहना करते हुए कहा कि ये जन-सैलाब देखकर प्रधान सेवक को ऊर्जा मिलती है। हमें जन-जन का समर्थन है।

4 of 5
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि ये डॉ. कलाम की कर्मभूमि है। बालासोर, मिसाइल सिटी है...जिसका देश के रक्षा क्षेत्र में अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक मोदी का ये तीसरा ओडिशा दौरा है। इससे पहले 21 फरवरी को उन्होंने किसानों की रैली को संबोधित किया था। 7 फरवरी को पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था। 1 अप्रेल 2015 में भी पीएम मोदी ओडिशा में थे जब उन्होंने राउरकेला स्टील प्लांट को देश के लिए समर्पित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें