फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया नया संसद भवन, तस्वीरों में देखें सेंगोल स्थापना से उद्घाटन तक का सफर

Sun, 28 May 2023 11:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति भी खूब हुई। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : अमर उजाला
देश को नया संसद भवन मिल चुका है। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका शुभारंभ किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति भी खूब हुई। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
 
विज्ञापन

नए संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी

2 of 12
नए संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : Twitter
पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह के लिए नए संसद भवन पहुंचे हैं। समारोह की शुरुआत पूजा से हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। गौरतलब है, तमिलनाडु के अलग-अलग मठों से आए अधीनम यहां पहले ही पहुंच चुके हैं। यहां हवन-पूजन शुरू हुआ। पीएम नई संसद को देश को सौंपेंगे। 
विज्ञापन

हवन के दौरान ओम बिरला भी मौजूद

3 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : नरेंद्र मोदी

नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए हवन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा के सभापति ओम बिरला भी नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए हो रहे हवन-पूजा में बैठे। यह हवन-पूजा कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। तमिलनाडु से आए अधीनम संत मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधि पूरी की।

सेंगोल के सामने दंडवत हुए मोदी

4 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : पीटीआई

पीएम मोदी पूजन हवन के बाद सेंगोल के सामने दंडवत हुए। साथ ही, संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के नए संसद भवन के निर्माण के लिए देशभर से अनोखी सामग्रियों को जुटाया गया है। जैसे नागपुर से सागौन की लकड़ी, राजस्थान के सरमथुरा से सैंडस्टोन, यूपी के मिर्जापुर की कालीन, अगरतला से बांस की लकड़ी और महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जयपुर से अशोक प्रतीक को मंगवाया गया।

विज्ञापन

पीएम मोदी को सौंपा सेंगोल

5 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : नरेंद्र मोदी

अधीनम मठ के पुजारियों ने संसद के नए भवन में पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा।बता दें, धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा, जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया।

विज्ञापन

सेंगोल के साथ संसद भवन में प्रवेश

6 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी ने सेंगोल के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया। इस दौरान अधीनम मठ के पुजारी भी मौजूद रहे। वहीं, नए संसद उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारी संसद हमारे लोकतंत्र का मंदिर है।

विज्ञापन

देश के लिए गर्व का दिन

7 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी सेंगोल को लोकसभा में स्थापित करने के लिए नए संसद भवन के अंदर पहुंचे थे। वह इस दौरान उत्साहित दिख रहे थे। आज देश के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी करेंगे। सिक्के पर नए संसद भवन का चित्र होगा। संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा।

 

पीएम मोदी ने लोकसभा में सेंगोल किया स्थापित

8 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने सेंगोल के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इसे लोकसभा में स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेंगोल को नए संसद भवन के लोकसभा में स्थापित कर दिया है।

संसद भवन का उद्घाटन किया

9 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लोकसभा में सेंगोल स्थापित करने के बाद संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओम बिरला भी मौजूद थे। वहीं, अधीनम मठ के पुजारी भी बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। इससे पहले पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पूजा पर बैठे थे। तमिलनाडु से आए अधीनम संतों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा था, जिसे पीएम मोदी ने नई संसद के लोकसभा भवन में स्थापित कर दिया।

प्रतिष्ठित लोग मौजूद

10 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : नरेंद्र मोदी

नई संसद में सर्वधर्म सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी कैबिनेट मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद हैं। इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, सिख समेत कई धर्मों के धर्मगुरु ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं। वहीं, इससे पहले, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है जब प्रधानमंत्री देश को एक नया और आधुनिक संसद भवन समर्पित करेंगे। मैं सभी भारतीयों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए पीएम का आभार व्यक्त करता हूं। हमें इस पल पर गर्व होना चाहिए।


 

धर्मगुरुओं ने की पूजा

11 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : नरेंद्र मोदी

देश की नई संसद का उद्घाटन होने के बाद पार्लियामेंट परिसर में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग धर्मों के विद्धानों और गुरुजनों ने अपने धर्म के बारे में विचार रखें और पूजा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पूरी केंद्रीय कैबिनेट मौजूद रही। 
 

 

विज्ञापन

श्रमिकों को सम्मानित

12 of 12
new parliament building inauguration - फोटो : पी
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें