फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCC Rally: करियप्पा परेड मैदान में ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ थीम पर एनसीसी पीएम रैली; PM मोदी करेंगे संबोधित

Mon, 27 Jan 2025 09:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

NCC PM Rally: इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुल 2,361 कैडेट ने भाग लिया, जिनमें 917 छात्राएं शामिल थीं। छात्रा कैडेट की यह अब तक की सबसे अधिक भागीदारी थी।
विज्ञापन
1 of 6
PM Modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी के करियप्पा परेड मैदान में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुल 2,361 कैडेट ने भाग लिया, जिनमें 917 छात्राएं शामिल थीं। छात्रा कैडेट की यह अब तक की सबसे अधिक भागीदारी थी। पीएम रैली में एनसीसी कैडेट की भागीदारी महीने भर आयोजित होने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के सफल समापन का प्रतीक होगी। इस साल की एनसीसी पीएम रैली का विषय ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ है।
विज्ञापन

2 of 6
PM Modi - फोटो : PTI
बताया गया कि इस अवसर पर 800 से अधिक कैडेट द्वारा राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 18 मित्र देशों के 144 युवा कैडेट की भागीदारी इस वर्ष की रैली में उत्साह बढ़ाएगी। देशभर से ‘मेरा युवा’ भारत, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय मामलों के 650 से अधिक स्वयंसेवक भी विशेष अतिथि के रूप में एनसीसी पीएम रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
pm modi - फोटो : PTI
पड़ोसी देशों के नेताओं ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले बीते दिन कई पड़ोसी देशों के नेताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन नेताओं के देशों के साथ संबंधों और मित्रता को दर्शाते हुए संदेश भेजे।

4 of 6
PM Modi - फोटो : PTI
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, 'भारत अपने गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे कर रहा है, ऐसे में हम दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती के ऐतिहासिक बंधन को भी संजोकर रखते हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह और मजबूत होता रहेगा।' इससे पहले ओली ने मोदी को बधाई दी और कामना की कि लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के आदर्श हमेशा फलते-फूलते रहें, जिससे दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे संबंध बनें।
विज्ञापन

5 of 6
PM Modi - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से कहा कि वह उनकी दोस्ती और सहयोग के बंधन को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले मुइज्जू ने कहा कि मालदीव हमेशा भारत के साथ दोस्ती और सहयोग के मजबूत बंधन को संजोकर रखेगा, जो आपसी विश्वास, सम्मान और समझ पर आधारित है और समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Modi - फोटो : PTI
अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि वह भारत और भूटान के बीच अद्वितीय और विशेष साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर मोदी को बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें