फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विमान एन-32 को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी सेना, चेन्नई पहुंचे पर्रिकर

Sat, 23 Jul 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : @SpokespersonMoD
लापता विमान एन-32 की खोजबीन के तैयारियों का जायजा लेने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर खुद चेन्नई पहुंचे। यहां उन्हें नौसेना द्वारा विमान के खोजबीन की कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया। चेन्नई पहुंचने पर पर्रिकर ने ट्वीट किया कि 'आईएएफ एन-32 एयरक्राफ्ट के ऑपरेशन का निरीक्षण करने के लिए तांबरम पहुंच गया हूं।' 
  Reached Tambaram to monitor operations on IAF AN 32 aircraft. — Manohar Parrikar (@manoharparrikar) July 23, 2016
विज्ञापन

लापता विमान एन-32 को खोजने की कार्यवाही का निरीक्षण करने चेन्नई पहुंच पर्रिकर

2 of 7
- फोटो : @SpokespersonMoD
बता दें कि  वायुसेना का एक एएन-32 विमान शुक्रवार को लापता हो गया था। इस ट्रांसपोर्ट विमान में चार अफसर समेत 29 वायुसैनिक सवार थे। विमान उस वक्त लापता हुआ, जब वह चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते समय बंगाल की खाड़ी के ऊपर उड़ रहा था। विमान में इस महीने कुछ खराबी आ गई थी। हालांकि इसे पूरी तरह ठीक कर दिया गया था।
विज्ञापन

लापता विमान एन-32 को खोजने की कार्यवाही का निरीक्षण करने चेन्नई पहुंच पर्रिकर

3 of 7
- फोटो : @SpokespersonMoD
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा उनके ट्वीटर हैंडल @SpokespersonMoD पर यह जानकारी दी गई कि लापता विमान को खोजने के लिए एक एन-32, 2सी 130, एमआई17 वी 5 स्टैंड बाई पर हैं। साथ ही 2 एन 32 और 1 सी 130 भी स्टैंडबाई पर है।
  Wrap of IAF assets used so far in SAR op fr AN 32 - one AN 32&two C 130, Mi-17 V5 with floats on standby, two AN 32 & one C-130  on standby. — DPR (@SpokespersonMoD) July 23, 2016

लापता विमान एन-32 को खोजने की कार्यवाही का निरीक्षण करने चेन्नई पहुंच पर्रिकर

4 of 7
- फोटो : @SpokespersonMoD
इस बात की जानकारी भी दी गई है कि एन-32 ऑपरेशन के लिए 2 पी8आई और 2 डॉर्नियर भी तैनात हैं। साथ ही पोर्ट ब्लेयर पर एक डॉर्नियर स्टैंडबाई है।
  Wrap of IN/ICG assets employed so far in SAR ops for AN 32 - two P8I & two Dornier. One Dornier on standby at Port Blair. — DPR (@SpokespersonMoD) July 23, 2016
विज्ञापन

लापता विमान एन-32 को खोजने की कार्यवाही का निरीक्षण करने चेन्नई पहुंच पर्रिकर

5 of 7
- फोटो : @SpokespersonMoD
यह भी बताया गया है कि इस ऑपरेशन में 13 जहाज भी सर्च एरिया में शामिल किए गए हैं।
  Wrap of IN surface vessls emplyd in SAR ops for AN 32 - by 22/7 AN 5 ships, by 22/7  evng 8 ships, by this morning 13 ships in search area. — DPR (@SpokespersonMoD) July 23, 2016

विज्ञापन

लापता विमान एन-32 को खोजने की कार्यवाही का निरीक्षण करने चेन्नई पहुंच पर्रिकर

6 of 7
- फोटो : @SpokespersonMoD
बता दें कि  वायुसेना का एक एएन-32 विमान शुक्रवार को लापता हो गया था। इस ट्रांसपोर्ट विमान में चार अफसर समेत 29 वायुसैनिक सवार थे। विमान उस वक्त लापता हुआ, जब वह चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते समय बंगाल की खाड़ी के ऊपर उड़ रहा था। विमान में इस महीने कुछ खराबी आ गई थी। हालांकि इसे पूरी तरह ठीक कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता विमान एन-32 को खोजने की कार्यवाही का निरीक्षण करने चेन्नई पहुंच पर्रिकर

7 of 7
लापता विमान को ढूंढने के लिए वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बलों की ओर से बड़े पैमाने पर बचाव ऑपरेशन शुरू किया गया है। इसमें एक पनडुब्बी, आठ विमान और 13 जहाज लगाए गए हैं। इस अपग्रेड विमान ने साढ़े आठ बचे तंबाराम एयर बेस से उड़ान भरी थी लेकिन 16 मिनट बाद यानी 8 बज कर 46 मिनट पर इसका रेडियो संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें