कोलकाता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस का टीका या इलाज खोजे जाने तक स्कूल जाने से छूट देने की मांग की गई है। उधर, दिल्ली में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लागू करने के लिए याचिका दायर की गई है।
दिल्ली: 30 जून तक फिर से लागू हो लॉकडाउन
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर करके दिल्ली में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने की मांग की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि अनलॉक-1 के लागू होने के बाद से दिल्लीवासियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, कोविड19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यह जनहित याचिका वकील अंकित वर्मा की ओर से दायर की गई है।