महागठबंधन के टूटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव द्वारा पहली बार शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पटना के गांधी मैदान में 'देश बचाओ भाजपा भगाओ' रैली बुलाई गई, जिसमें विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ-साथ लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
2 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलग होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की ये पहली बड़ी रैली है, जिसमें लाखों की संख्या में समर्थक जुटे हैं।
विज्ञापन
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
3 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
रैली में यूं तो तमाम दिग्गज पहुंचे लेकिन सबकी निगाहें शरद यादव पर ही थी क्योंकि जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ चेतावनी दी थी कि अगर शरद यादव लालू की रैली में जाते हैं तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
4 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
लालू यादव के इस आयोजन में जेडीयू से बागी हुए शरद यादव भी पहुंचे और लालू को गले लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।
विज्ञापन
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
5 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
शरद यादव के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
6 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
इस रैली में कांग्रेस की तरफ से गुलाम नबी आजा़द के साथ-साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी सीपी जोशी और हनुमंता राव भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
7 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद का कुछ इस तरह अभिवादन किया।
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
8 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
इसके अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी लालू यादव को समर्थन देने के लिए गांधी मैदान में पहुंचे।
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
9 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस रैली में लालू को समर्थन देने पहुंची।
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
10 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आपसे में चर्चा करते हुए कैमरे में कैद हो गईं।
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
11 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
बता दें कि इस रैली के लिए लालू यादव काफी दिनों से मेहनत कर रहे थे। रैली के बहाने उनकी मंशा विपक्ष को तो एकजुट करने की थी ही भाजपा के खिलाफ भी अपने बूते बड़ा आंदोलन शुरू करने की थी। इसके अलावा वह इस रैली के बहाने अपने बेटे तेजस्वी यादव को भी अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने की तैयारी कर चुके थे। तेजस्वी को लगातार प्रमोट कर रहे लालू यादव के लिए तेजस्वी को आगे बढ़ाने का इससे अच्छा मंच नहीं हो सकता था।
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
12 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
सीएम नीतीश के अलग होने के बाद लालू की ये पहली बड़ी रैली है, जिसमें हजारों समर्थक जुटे हैं। लालू के बेटे और बिहार नेता विपक्ष तेजस्वी यादव खुद रैली की तैयारियों का जिम्मा अपने हाथ में लिए हुए हैं। बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में हरे रंग के बैनर्स और होर्डिंग्स लगे हुए हैं।
RJD के रैली में समर्थकों का रेला, विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन
13 of 13
आरजेडी रैली
- फोटो : Social Media
इससे पहले बिहार में बाढ़ से बुरे हालात होने के बावजूद लालू के समर्थकों को गांधी मैदान पहुंचने की हिदायत दी गई। राज्य के 20 जिले बाढ़ की चपेट हैं, फिर भी बस, ट्रेन और अन्य वाहनों से समर्थकों को यहां लाया गया।