फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों मिला ‘अमर उजाला शब्द सम्मान’, देखें तस्वीरें

Fri, 01 Feb 2019 01:53 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गिरीश कारनाड के बेटे को 'आकाशदीप' सम्मान देते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन में गुरुवार को अमर उजाला शब्द सम्मान 2018 समारोह संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में मंच पर विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी, अमर उजाला के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजुल माहेश्वरी, समूह सलाहकार संपादक यशवंत व्यास, वरिष्ठ कवि मंगलेश डबराल और विश्वनाथ त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 7
president pranab mukhar
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मेरे लिए सम्मान का विषय है कि मैं यहां हूं। मैं सभी सम्मानित लेखकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ज्यूरी मेंबर को बधाई देता हूं कि उन्होंने इतने रचनाकारों में से श्रेष्ठ को चुना। यह अच्छी बात है कि प्रिंट मीडिया अपनी वाॅच डॉग भूमिका में आया है।
विज्ञापन

3 of 7
pranab mukharjee on speech stand
अमर उजाला को इसके लिए बधाई। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अमर उजाला शब्द सम्मान भारतीय भाषाओं के साहित्य को सम्मानित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।

4 of 7
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में मंच पर विराजमान गणमान्य
उन्होंने प्रसिद्ध नाटककार गिरीश कारनाड और हिंदी आलोचना के प्रमुख हस्ताक्षर नामवर सिंह को उनके सराहनीय योगदान के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में पहला आकाशदीप सम्मान हिंदी के प्रख्यात आलोचक डॉक्टर नामवर सिंह और हिंदीतर भाषाओं में विख्यात कलाकर्मी-चिंतक गिरीश कारनाड को दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
दर्शक
इसके अलावा लेखक मनीष वैद्य को श्रेष्ठ कृति सम्मान छाप कथा उनकी पुस्तक 'फुगाटी का जूता' के लिए दिया गया है।कविता के लिए आर.चेतनक्रांति के कविता संग्रह वीरता पर विचलित को चुना गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह
लेखक अनिल यादव, प्रवीण कुमार और भालचंद्र नेमाड़े सम्मानित
तीसरा श्रेष्ठ कृति सम्मान-छाप कथेतर में पत्रकार और लेखक अनिल यादव को उनकी किताब सोनम गुप्ता बेवफा नहीं है  के लिए दिया गया है।श्रेष्ठ कृति सम्मान-थाप लेखक प्रवीण कुमार को पहली किताब छबीला रंगबाज का शहर के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजुल माहेश्वरी व यशवंत व्यास पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए
दूसरा श्रेष्ठ कृति सम्मान-थाप महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के संगमनेर से आने वाले अनुवादक और लेखक गोरख थोरात को वरिष्ठ मराठी लेखकर भालचंद्र नेमाड़े की मराठी पुस्तक 'देखणी'के श्रेष्ठ अनुवाद के लिए दिया गया है। देखणी मराठी के वरिष्ठ और लोकप्रिय लेखक भालचंद नेमाड़े द्वारा लिखी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें