फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसटी फुटओवर ब्रिज हादसे की भयावह तस्वीरें, अजमल कसाब ब्रिज भी कहा जाता है इसे

Thu, 14 Mar 2019 09:45 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। सीएसटी रेलवे स्टेशन पर जाने वाले इस फुट ओवर ब्रिज का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। बता दें कि इस पुल का संबंध 26 नंवबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले से भी था। पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब सीएसटी रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी करने के बाद इसी पुल से उतरते हुए आगे गया था।आगे की स्लाइड्स में देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : PTI
समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल महिलाओं की पहचान अपूर्वा प्रभु (35) और रंजना काम्बले (45) के रुप में की गई है। 

वीडियोः
 


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : PTI
बता दें कि सीएसटी का पुल करीब 40 साल पुराना है। यह मुंबई महानगरपालिका का ब्रिज बताया गया है जिससे सड़क पार कर सीएसटी स्टेशन जाया जाता है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ब्रिज पर काफी भीड़ थी। 

4 of 5
- फोटो : PTI
वही, सड़क मार्ग पर भी वाहनों का आना जाना जारी था। शाम का वक्त होने के कारण लोग अपने दफ्तरों से निकलकर उपनगरों की ओर अपने घर जा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ANI
इसी दौरान ब्रिज का आधा हिस्सा गिरा। जो ब्रिज पर थे वे धड़ाम से नीचे गिर गए और मलबे के गुबार में गुम हो गए। हादसे के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को सेंट जार्ज और जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें