राज्यसभा
- फोटो : संसद टीवी
विपक्ष ने राज्यसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का बहिष्कार किया
विपक्षी दलों के कई नेताओं ने राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक का बहिष्कार किया। राज्यसभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा लिखित में विपक्षी नेताओं का विरोध दर्ज नहीं किए जाने के बाद कांग्रेस, वाम दलों, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राजद, राकांपा और आप सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने बीएसी की बैठक से बहिर्गमन किया। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भी बहिर्गमन में उनका साथ दिया। जानकारी के मुताबिक, बहिर्गमन प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मणिपुर मुद्दे पर संसद में बयान नहीं देने और दिल्ली के सेवा मामले पर अध्यादेश के अदालत के विचाराधीन होने के बावजूद सरकार द्वारा उसके स्थान पर विधेयक लाए जाने के विरोध में किया गया।