BJP
- फोटो : Amar Ujala
'महिला सम्मान योजना की उम्मीद थी'
सोनिया विहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंची पूजा कुमारी ने अमर उजाला से कहा कि जिस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र में महिलाओं के सम्मान के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है, उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में भी इसी तरह की घोषणा की जाएगी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंतिम क्षणों में महिलाओं की बात किया, लोग ज्यादा बचत कर सकें, उन्होंने इसकी बात की, लेकिन सीधे तौर पर महिलाओं को कोई आर्थिक सहायता देने की बात कहने से परहेज किया। यह देखकर उन्हें थोड़ी निराशा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने आपको 'मोदी जी का फैन' बताया।
'दिल्ली में अपना घर होने का सपना होगा साकार'
भजनपुरा के संतोष कुमार तिवारी ने अमर उजाला से कहा कि स्वाभिमान अपार्टमेंट में 1675 गरीब परिवारों को आवास मिलने से उन जैसे गरीब लोगों को अपना घर पाने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन 30 हजार खाली पड़े फ्लैटों की बात कही है जो केजरीवाल सरकार ने गरीब लोगों को नहीं दिया। उन्हें उम्मीद है कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो ये 30 हजार फ्लैट लोगों में बांटे जाएंगे। ऐसे में उन जैसे गरीबों की किस्मत खुल सकती है।