फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से ज्यादा परमाणु बम है पाकिस्तान के पास, जानिए किस देश के पास हैं कितने

Sat, 23 Sep 2017 08:07 PM IST
amarujala.com-Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 11
परमाणु हथियार - फोटो : File Photo
इस वक्त दुनिया में एक ऐसा माहौल बना हुआ है कि कभी भी परमाणु हमला हो सकता है। खासतौर पर तब ये खतरा और बढ़ गया है जब दुनिया की दो सबसे बड़ी शक्तियां उत्तर कोरिया और अमेरिका एक दूसरे को परमाणु हमले की धमकी देते रहते हैं।

सबसे पहले अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हमले की संभावनाएं बनी थी। तब से लेकर अब तक दुनिया के सभी देश अपनी-अपनी रक्षा के लिए परमाणु हथियार बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन देशों के पास अपना परमाणु बम है...
विज्ञापन

पाकिस्तान

2 of 11
pakistan - फोटो : File Photo
पाकिस्तान परमाणु बम के मामले में भारत से आगे है। उसके पास 140 खतरनाक परमाणु बम हैं। पाकिस्तान ने 1970 में परमाणु कार्यक्रम की शुरुआत की थी। करीब 18 साल के बाद उसे 1998 में सफलता मिली।
विज्ञापन

भारत

3 of 11
india - फोटो : File Photo
भारत के पास 130 परमाणु हथियार हैं। भारत ने अपना परमाणु कार्यक्रम 1947 में शुरु किया था। इसके बाद 1974 में उसे पहली बार इसे बनाने में सफलता मिली ।

रूस

4 of 11
russia - फोटो : File Photo
मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं। रूस के पास सात हजार परमाणु हैं, जिनमें से 1910 परमाणु एक्टिव हैं। रूस ने अपना पहला सफल परमाणु परीक्षण 1949 में किया था।
विज्ञापन

अमेरिका

5 of 11
america - फोटो : File Photo
रूस के बाद अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 6,800 परमाणु हैं। दुनिया में अमेरिका ही पहला देश है जिसने सबसे पहले परमाणु बम बनाया था और इसका इस्तेमाल भी किया था।
विज्ञापन

फ्रांस

6 of 11
france - फोटो : File Photo
फ्रांस ने 1960 में पहली बार सफल परमाणु हथियार बनाया था। तब से लेकर वो परमाणु बम बनाने में लगा हुआ है। फ्रांस के पास मौजूदा वक्त में 60 परमाणु हैं। इस लिहाज से वो तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

चीन

7 of 11
china - फोटो : File Photo
चीन ने पहली बार 1960 में परमाणु परीक्षण किया था। इस वक्त उसके पास 270 परमाणु बम हैं।

ब्रिटेन

8 of 11
britain - फोटो : File Photo
ब्रिटेन ने 1940 में परमाणु प्रोग्राम शुरु किया था। इस वक्त उसके पास 215 परमाणु बम हैं।

इजराइल

9 of 11
israel - फोटो : File Photo
इजराइल के पास 80 परमाणु बम हैं, लेकिन जानकार मानते हैं कि उसके पास 200 परमाणु बम हैं। इजराइल ने 1960 में अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू किया था।

उत्तर कोरिया

10 of 11
north korea - फोटो : File Photo
अमेरिका को हर दिन परमाणु बम की धमकी देने वाले उत्तर कोरिया के पास 13 से 60 के बीच परमाणु हथियार हैं। उत्तर कोरिया को पहली बार 2006 में इसे बनाने में सफलता मिली थी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका

11 of 11
south africa - फोटो : File Photo
दक्षिण अफ्रीका एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अपने सभी परमाणु हथियारों को नष्ट कर दिए। इसने 1970 में अपने परमाणु कार्यक्रमों की शुरुआत की थी, जिसके बाद 1974 में इसे बनाने में सफल रहा था। आज इसके पास एक भी परमाणु हथियार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें