फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन मेघ प्रहार: पानी के अंदर तैरते टैंकरों ने दुश्मनों पर बरसाए गोले

Fri, 15 Jul 2016 04:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा

सार

  • सेना ने मथुरा में यमुना नदी किनारे किया युद्धाभ्यास
  • नदी किनारे बंकर बनाए दुश्मन सैनिकों को परास्त किया
  • हेलीकॉप्टर, रूस निर्मित बीएमपी-2, टी-90 टैंक का प्रयोग
  • एक घंटे तक अभ्यास, 20 टोलियों में 450 जवान शामिल
विज्ञापन
1 of 8
ऑपरेशन मेघ प्रहार के दौरान पानी में तैरते टी-90 टैंक - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
ऑपरेशन मेघ प्रहार के दौरान नदी किनारे बंकर बनाकर छिपे दुश्मन सैनिकों पर जवान बिजली के समान टूट पड़े। उनको घेर लिया, परास्त किया। जो विरोध में उतरे उनको ढेर कर दिया। पहले से ही सेना के दो हेलीकॉप्टर दुश्मनों की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 8
ऑपरेशन मेघ प्रहार - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
ऑपरेशन शुरू हुआ और जवानों ने कुछ ही समय में यमुना नदी पर पुल बना दिया। इससे होकर टी-90 टैंक नदी पार पहुंचे। यहां दुश्मन के सैनिक बंकरों में छिपे थे। इसके बाद रूस निर्मित 10 बीएमपी-2 टैंक ने नदी में से ही दुश्मनों पर फायरिंग शुरू कर दी। विवश दुश्मन ने हथियार डाल दिए।
विज्ञापन

3 of 8
यमुना नदी में अभ्यास की तैयारी करते जवान - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
एक घंटे तक चले ऑपरेशन मेघ प्रहार में 450 जवानों ने 20 टोलियां बनाकर काम किया। स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान के नेतृत्व में सेना ने गुरुवार को बारिश के दौरान नदी के दूसरी ओर छिपे दुश्मनों को खदेड़ने, परास्त करने का अभ्यास किया। 

4 of 8
सेना के जवानों ने दिखाया अपना दम - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
सेना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे आपरेशन मेघ प्रहार के नाम से किए गए युद्धाभ्यास में हिसार स्थित मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री और पंजाब के भटिंडा में स्थित इंजीनियर्स रेजीमेंट के जवानों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

5 of 8
हेलीकॉप्टरों ने हवा से की निगरानी - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
दो हेलीकाप्टर, रूस निर्मित 10 बीएमपी-2 और दो टी-90 टैंक का प्रयोग किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान ने बताया कि देश के पंजाब, हिमाचल और अन्य मैदानी इलाकों में नदियों के दूसरी ओर दुश्मन के  सैनिक बंकर बना लेते हैं। उन्हें नदी किनारे जाकर खदेड़ना मुश्किल काम है। इसीलिए नदी पार कर हथियार, टैंक ले जाने और ऑपरेशन पूरा करने का अभ्यास किया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
10 जवान कर सकते हैं फायरिंग  - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
बीएमपी-2: रूस निर्मित युद्धपोत बीएमपी-2 के बारे में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल देव ने बताया कि इसमें 10 जवान, चालक सहित 13 लोगों के सवार होने और गोला-बारूद की जगह होती है। ये पानी की सतह पर चलता है। इसमें लगी अत्याधुनिक दूरबीनों से नदी किनारे छिपे दुश्मनों का पता लगाया जा सकता है। लोहे की मोटी चादरों से इसे सुरक्षा दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
पानी में लड़ाई का प्रदर्शन - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
अभ्यास के दौरान पानी के अंदर प्रहार करने, दुश्मनों को बंधक बनाने, बंधक लोगों के लोहे बंधन काटने, बेल्डिंग करने आदि का प्रदर्शन किया गया। स्कू बा डाइवर सैनिक ने बताया कि वे समुद्री लुटेरों से लेकर खतरनाक नदियों में दुश्मनों से लड़ने की ट्रेनिंग लेकर आए हैं।  
विज्ञापन

8 of 8
एक सप्ताह से बरसात में कर रहे थे अभ्यास - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
ऑपरेशन मेघा प्रहार के एक सप्ताह पहले से यमुना किनारे सैनिक अभ्यास कर रहे थे। फाइनल गुरुवार को किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें