फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 'मदर ऑफ ऑल बम' दुनिया का सबसे बड़ा बम नहीं, इसके जैसे 5 बम ओर भी हैं

Fri, 14 Apr 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Submitted By: आनंद
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका ने अफगानिस्तान में 'सबसे बड़ा बम' (Mother of all Bombs) गिराकर दुनिया को हैरानी में डाल दिया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि उन्होंने पहली बार अपना अब तक का सबसे बड़ा नॉन न्यूक्लियर बम गिराया है। GBU-43/B नाम के इस बम को 'मदर ऑफ ऑल बॉम' के नाम से जाना जाता है। इसे सबसे पहले 2003 में टेस्ट किया गया था लेकिन इसका इस्तेमाल पहले कभी नहीं हुआ।

सबसे ज्यादा तबाही मचाने के लिए परमाणु बमों को जाना जाता है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे गैर-परमाणु बम हैं, जिन्हें महाबम कहा जा सकता है। इनकी ताकत के बारे में जानकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब इन्हें कभी इस्तेमाल किया गया या जाएगा तो मचने वाली तबाही
विज्ञापन

1. मदर ऑफ ऑल बॉम्ब (GBU-43/B)

2 of 6
यह 30 फुट (9 मीटर) लंबा और 9800 किलोग्राम वजनी होता है। यह जीपीएस से संचालित होता है। इसे एक MC-130 ट्रांसपोर्ट प्लेन के कार्गो डोर से फेंका गया है। जमीन पर गिरते ही यह बम फटता है। एमओएबी एयरक्राफ्ट के जरिए एक पैलेट से गिराया जाता है।

गिराते वक़्त इसे पैराशूट से झटका दिया जाता है ताकि वह खिसक जाए। इसे फोर ग्रिड फिन से दिशानिर्देशित किया जाता है। इसका मुख्य असर भयावह धमाके के गुबार के रूप में होता है। यह हर दिशा में एक मील तक फैल जाता है। इसे 18,000 एलबी टीएनटी से बनाया गया है। बम में एल्यूमीनियम का पतला आवरण होता है।
विज्ञापन

2. बंकर-बस्टर (MOP)

3 of 6
ये अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम है। ये खिताब जाता है मैसिव ऑर्डिनेंस पेनिट्रेटर यानी एमओपी को जिसे बंकर-बस्टर भी कहा जाता है। इसका वजन 14000 किलोग्राम और लंबाई 20।5 फुट के करीब बताई जाती है।

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक ये दुनिया का सबसे बड़ा गैर-परमाणु हथियार है जिसे जमीन के भीतर की लोकेशन और बंकरों को निशाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ये बी-2 बॉम्बर से छोड़ा जाता है और सुपरसोनिक रफ्तार से जमीन से टकराता है। ये बम 200 फुट गहराई तक जा सकता है और 60 फुट कंक्रीट तोड़ सकता है।

3. फादर ऑफ ऑल बॉम्ब (ATBIP)

4 of 6
विशालकाय और विनाशकारी बम बनाने में सिर्फ अमेरिका आगे नहीं है। रूस भी इस दौड़ में शामिल है। और उसका बनाया एविएशन थर्मोबैरिक बॉम ऑफ इंक्रीज्ड पावर (ATBIP) काफी कड़ा मुकाबला पेश करता है। इसे फादर ऑफ ऑल बॉम्ब यूं ही नहीं कहा जाता।

वॉर हिस्ट्री ऑनलाइन के मुताबिक रूसी जनरल स्टाफ के डिप्टी चीफ ने इस बम के बारे में कहा था, ''जो भी जीवित है, वो भाप बनकर उड़ जाएगा।'' एफओएबी एक तरह से फ्यूल-एयर बम है। तकनीकी रूप से इसे थर्मोबैरिक हथियार के रूप में जाना जाता है। इसका वजन 7100 किलोग्राम होता है और इसमें 40 टन टीएनटी इस्तेमाल होता है।
 
विज्ञापन

4. जीबीयू-28 हार्ड टारगेट पेनेट्रेटर

5 of 6
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक इजरायल और दक्षिण कोरिया की वायु सेनाओं के पास 2300 किलोग्राम वजन वाले जीबीयू-28 बंकर बस्टर बम हैं जो उन्हें अमेरिका से मिले हैं। ये बम साल 1991 अमेरिकी वायु सेना ने इराकी बंकरों, सैन्य ठिकानों और सामरिक केंद्रों को बर्बाद करने के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। जीबीयू-28 पेववे III बम के वैरिएंट हैं, जो छह मीटर मोटी कंक्रीट में सुराख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5. स्पाइस बम

6 of 6
अब बात भारत के सबसे ताकतवर गैर-परमाणु बम की। इसरायल में बना स्मार्ट प्रिसाइज इम्पैक्ट एंड कॉस्ट इफेक्टिव भारतीय वायु सेना के जखीरे में सबसे बड़ा पारंपरिक बम है। इसे रफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड ने बनाया है और फ्रांस में बने मिराज 2000 लड़ाकू विमानों से गिराया जा सकता है। इसका वजन करीब 900 किलोग्राम है। इसके अलावा चीन के पास 250 से 1350 किलोग्राम वजनी वाले बम बताए जाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें