दिल्ली: साउथ ब्लॉक में बैठक से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ एनएसए अजीत डोभाल।
- फोटो : ANI
नई दिल्ली में मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल ने भी साउथ ब्लॉक में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक काफी रचनात्मक रही और इस दौरान रणनीतिक महत्व के मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सभी डोमेन में क्षमताओं का निर्माण करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ताकि एक सुरक्षित, स्थिर और नियम या कानून-आधारित क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा वाले वातावरण सुनिश्चित हो सके।