गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। यह आरएसएस का तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग समापन समारोह कार्यक्रम है। कांग्रेस के नेता रहते हुए प्रणब ने हमेशा संघ की आलोचना की है। इस लिहाज से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है कि गुरुवार को होने वाले समारोह में वह संघ के कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देंगे। वैसे आपको बता दें कि मुखर्जी पहले ऐसे गैर-संघी या गैर-भाजपा शख्स नहीं हैं जो संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हों। पहले भी कई भिन्न मतों वाले बड़ी हस्तियां संघ के कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं।