फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डुबकी लगाकर मोदी को टक्कर देने की तैयारी में नीतीश कुमार

Fri, 13 May 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
कहा जाता है एक तस्वीर हजारों शब्द बयां करने के लिए काफी होती है, माथे पर चंदन लगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह तस्वीर भी खुद में हजारों शब्दों को समेटे हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
यूं तो यह तस्वीर उनके गंगा घाट पर स्नान के बाद संकटमोचन मंदिर पहुंचने की है, लेकिन धुंधलकी यादों के बीच यह उस नजारे की भी याद दिलाती है जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के अपने अभियान की शुरूआत कुछ इसी तरह की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
लगभग तीन साल बाद इतिहास उसी अंदाज में खुद को दोहरा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश की राजनीति के पटल पर छाप छोड़ने के लिए बनारस को चुना था। और इसी पंक्ति में अब नीतीश कुमार आगे बढ़ चले हैं।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
अगले आम चुनावों के लिए विपक्ष का चेहरा बनने की कवायद में लगे नीतीश कुमार देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश की अहमियत को अच्छी तरह समझते हैं। यही कारण है कि देश के सबसे बड़े सूबे में भी उन्होंने अपनी पार्टी की जड़ें जमाने की तैयारी कर ली हैं। दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे नीतीश कुमार ने पहला दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करने में बिताया तो भाजपा और आरएसएस पर वार करने से भी नहीं चूके। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
उन्होंने चुन चुन कर मोदी और भाजपा को निशाना बनाया। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा को उसी के अंदाज में संघ मुक्त भारत और शराब मुक्त समाज का नया नारा भी दे दिया। बनारस को प्रधानमंत्री मोदी का गढ़ कहा जाता है और इसी गढ़ में नीतीश कुमार ने उन्हें चुनौती दी है कुछ उसी अंदाज में जैसे लोकसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने मोदी के सामने ताल ठोंक दी थी। केजरीवाल बेशक चुनाव हार गए लेकिन मोदी विरोधियों को लामबंद करने में जरूर सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
अब इसी कवायद में नीतीश कुमार लगे हुए हैं। शुक्रवार को वह पहले गंगा घाट पहुंचे और वहां स्नान कर संकट मोचन मंदिर में माथा टेकने पहुंच गए। यहां उन्होंने मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र से मुलाकात की। पूरे लाव लश्कर के साथ बनारस पहुंचे नीतीश के साथ इस दौरान शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी भी रहे। खास बात ये रही कि बनारस यात्रा के दौरान जहां नीतीश ने महागठबंधन के दूसरे सहयोगी राजद के नेताओं से दूरी बनाए रखी वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उनकी सरकार में शिक्षामंत्री अशोक चौधरी को अपने साथ ही रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें