पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के क्रिकेट जीवन में आए उतार-चढ़ाव को लेकर शुक्रवार 13 मई को फिल्म 'अजहर' बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जब इस फिल्म श्ाुरू करने को लेकर डायरेक्टर ने अजहरुद्दीन से बात की तो शुरुआत में ही डायरेक्टर को निराशा हाथ लगी।
Trending Videos
विज्ञापन
अजहर नहीं चाहते थे कि फिल्म बने, जानें फिल्म के फैक्ट्स
2 of 6
- फोटो : twitter
फिल्म के प्रमोशन के लिए पत्रकारों से बातचीत में खुद अजहरुद्दीन ने बताया कि जब डायरेक्टर टोनी डिसूजा उनके पास स्क्रिप्ट लेकर आए तो अजहर कई फैक्ट्स पर राजी नहीं थे। फिर अजहर के कहने पर फिल्म स्क्रिप्ट में परिवर्तन किए गए।
विज्ञापन
अजहर नहीं चाहते थे कि फिल्म बने, जानें फिल्म के फैक्ट्स
3 of 6
- फोटो : twitter
फिल्म मेकर्स ने अजहर की बात मानी और स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर राजी भी हो गए। अजहर आगे कहते हैं कि इमरान हाशमी से बेहतर उनका रोल और कोई नहीं कर सकता।
अजहर नहीं चाहते थे कि फिल्म बने, जानें फिल्म के फैक्ट्स
4 of 6
- फोटो : twitter
इमरान हाशमी ने फिल्म में अजहर जैसा दिखने और एक्टिंग करने के लिए अजहर से काफी टिप्स लिए। फिल्म में संगीता बिजलानी के रोल को लेकर भी विवाद सामने आया था। सुनने में आया था कि संगीता ने फिल्म में अपने रोल को लेकर मेकर्स के सामने मामला भी उठाया था। हालांकि अजहर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते।
विज्ञापन
अजहर नहीं चाहते थे कि फिल्म बने, जानें फिल्म के फैक्ट्स
5 of 6
- फोटो : twitter
फिल्म अजहर की रिलीज को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी खासे उत्सुक हैं। सहवाग का कहना है कि वह फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजहर नहीं चाहते थे कि फिल्म बने, जानें फिल्म के फैक्ट्स
6 of 6
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि फिल्म 'अजहर' 1990 में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है। इसमें उन घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है जब सन 2000 में उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगते हैं और वह फिर जीवन भर के लिए क्रिकेट उनसे दूर जाता है।