फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के गढ़ से नीतीश ने कुछ यूं किया 'मिशन यूपी' का आगाज

Fri, 13 May 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न केवल गरजे बल्कि अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के ‘मिशन यूपी’ का आगाज भी किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने नीतीश कुमार ने यूपी में महागठबंधन की सियासी जमीन तैयार करने की कोशिश की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
कार्यकर्ताओं को जुटाकर इस बात का भरोसा दिलाया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ 2017 के चुनावी महासमर में उतरेगी। सम्मेलन में जुटी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से गदगद जदयू अध्यक्ष ने एलान किया कि पार्टी सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने की मुहिम जारी रखेगी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
मालूम हो कि मोदी और नीतीश की सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं। ऐसे में पीएम के गढ़ में प्रदेश स्तर का सम्मेलन कर नीतीश कुमार ने यह जताने की कोशिश की है कि 2017 ही नहीं बल्कि 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए भी वह यहां यूपी में अपनी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।

4 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
मालूम हो कि मोदी और नीतीश की सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं। ऐसे में पीएम के गढ़ में प्रदेश स्तर का सम्मेलन कर नीतीश कुमार ने यह जताने की कोशिश की है कि 2017 ही नहीं बल्कि 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए भी वह यहां यूपी में अपनी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
पार्टी सूत्रों की मानें तो मिशन यूपी को लेकर नीतीश कुमार काफी संजीदा हैं। वाराणसी समेत पूरे यूपी में पार्टी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेता वाराणसी में कैंप करेंगे। फिलहाल पार्टी यहीं से यूपी चुनाव की तैयारियों को संचालित करेगी। बताया जा रहा है कि संगठन की बिहार इकाई के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को यूपी चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नीतीश कुमार के यूपी में जल्द ही कुछ और दौरे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
बहरहाल, सुशासन बाबू ने अपनी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, केसी त्यागी, अरुण श्रीवास्तव, आफाक अहमद, वशिष्ठ नारायण व अली अनवर को यहां लाकर यह बता दिया है कि यूपी फतह करने के बाद दिल्ली भी फतह किया जा सकता है। सम्मेलन में भीड़ जुटाकर भाजपा को यह संदेश देने की कोशिश हुई कि महागठबंधन यूपी में बड़ी ताकत बनकर आ रहा है। हालांकि गठबंधन में कौन-कौन से दल शामिल होंगे, इस बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के अलावा कई छोटे दलों के साथ जदयू का गठबंधन होगा। सपा, बसपा और भाजपा से दूरी बनी रहेगी। सूबे की कई क्षेत्रीय पार्टियां महागठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार हैं। कुछ लोग तो पार्टी में भी शामिल होना चाहते हैं। बता दें कि वाराणसी में लंका, रोहनिया, रामनगर आदि इलाकों में 25 हजार से ज्यादा बिहारी रहते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
नीतीश कुमार ने यूपी के पार्टी अध्यक्ष सुरेश निरंजन और कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक सतीश कुमार समेत तैयारियों को अंतिम रूप देने वाले लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें जितनी भीड़ की उम्मीद थी, उससे अधिक लोग पहुंचे हैं। पार्टी के लोगों ने काफी मेहनत की है। उन्हें अपना यह जोश कायम रखना होगा। हमें इस लड़ाई को और आगे ले जाना है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, मिर्जापुर, बलिया, गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों के लोग आए थे। लोगों को लाने के लिए पार्टी की ओर से बस की व्यवस्था की गई थी। पार्टी की ओर से सभी के बैठने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। पानी के पाउच के स्टाल पंडाल के चारो ओर लगाए गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कोई भी अव्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें