'दिल से' फिल्म में पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आईं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गुरुवार सुबह पति जीन गुडइनफ के साथ मुहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
फिल्म वीर-जारा की 'जारा' ने डायना बेंच पर अपने 'वीर' के साथ फोटो खिंचवाई और ताज की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
प्रीति जिंटा के ससुराल के सदस्य भी उनके साथ ताज देखने पहुंचे थे।
4 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
गुरुवार सुबह ताजमहल पर पीले रंग की फ्लोवर फैब्रिक ड्रेस में हैट लगाकर पहुंचीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा पति के लिए गाइड बन गईं।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
प्रीति के सेंट्रल टैंक पर पहुंचने के बाद पर्यटक उन्हें पहचान गए, हालांकि आंखों पर चश्मा और हैट को नीचे रखकर उन्होंने पहचान छिपाने की काफी कोशिश की।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : PTI
उनके साथ चल रहे बाउंसरों ने भी पर्यटकों को उनसे दूर ही रखा, लेकिन लोग प्रीति की एक झलक के लिए उनके पास पहुंचने लगे। फोटोग्राफी पर प्रीति ने कहा कि गर्मी ज्यादा है और वह देर तक नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : PTI
करीब एक घंटे तक प्रीति ने अपने पति और ससुराल के सदस्यों को ताज के बारे में न केवल बताया, बल्कि सेल्फी भी लिए।