फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Nabin Photos: मंदिर-गुरुद्वारे में प्रार्थना, फिर PM के हाथों से मिठाई, दिग्गजों की मौजूदगी में ताजपोशी

Tue, 20 Jan 2026 04:43 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आज भाजपा को पांच साल के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला। नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। देखिए नितिन नवीन की ताजपोशी से जुड़े खास लम्हे

विज्ञापन
1 of 8
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी हो चुकी है। बिहार से आने वाले नितिन नवीन अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालेंगे। भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष को नया बॉस बताया। पीएम मोदी ने इस मौके पर संगठन के दायित्वों पर चर्चा के साथ-साथ नितिन नवीन के युवा नेतृत्व पर भरोसा भी जताया।

विज्ञापन

2 of 8
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

मंदिर और गुरुद्वारे जाकर लिया आशीर्वाद

आज नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन के इस बड़े अध्याय का शुभारंभ मंदिरों और गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेकने से किया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी के साथ नवीन का स्वागत किया। अंत में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर नवीन नड्डा के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। 

विज्ञापन

3 of 8
नितिन नवीन - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री ने खुद कुर्सी पर बिठाया

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन ने पार्टी आलाकमान का आभार प्रकट किया। पदभार ग्रहण करने का समारोह संपन्न होने के बाद पीएम मोदी खुद नवीन को पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय तक लेकर गए। खुद कुर्सी पर बिठाने के साथ ही पीएम मोदी ने नवीन का मुंह मीठा भी कराया। चंद तस्वीरों में देखिए भाजपा मुख्यालय में आयोजित 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी से जुड़ी खास तस्वीरें

4 of 8
नितिन नवीन - फोटो : PTI

सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

नितिन नवीन की ताजपोशी के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हाइप्रोफाइल नेता भी मौजूद रहे। इसी के साथ कैबिनेट के भी कई मंत्री मौजूद थे। जिसमें रक्षा क्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवाहन मंत्री नितिन गड़करी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे। 

विज्ञापन

5 of 8
नितिन नवीन - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने मुंह मीठा कराया
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में नितिन नबीन को अपना बॉस बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को अपने हाथों से लड्डू खिलाया। 
विज्ञापन

6 of 8
नितिन नवीन - फोटो : PTI
पूर्व अध्यक्षों नें पहनाई माला

नितिन नवीन को सम्मान देते हुए गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मालाएं पहनाई। खास बात ये है कि ये दोनों ही एक समय पर पार्टी के राषट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
नितिन नवीन - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने भी नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें सम्मान देते हुए अपने हाथों से माला पहनाकर उनका सम्मान किया। 
विज्ञापन

8 of 8
नितिन नवीन - फोटो : PTI
नितिन नवीन ने पत्र पर किए हस्ताक्षर

अपने नाम का एलान होने के बाद नितिन नवीन ने पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए आधिकारिक तौर पर अपने पद को ग्रहण कियाष। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें