फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपाह वायरस से कई राज्यों में हाई अलर्टः बचाव के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहीं सरकारें

Fri, 25 May 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
केरल में निपाह वायरस से अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 पीड़ित लोगों का इलाज जारी है। सरकार ने वायरस से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। लेकिन इस खतरनाक वायरस का खतरा अब केवल केरल तक ही सीमित नहीं है। बल्कि अन्य राज्यों में भी बढ़ गया है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि निपाह वायरस के चलते विभिन्न राज्यों की स्थिति कैसी है और सरकार की ओर से वहां क्या कदम उठाए जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

केरल

2 of 8
इस वायरस के प्रभाव की खबर सबसे पहले केरल से आई थी। गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें वायरस के निवारण के संबंध में उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई। बैठक में वायरस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अलावा सतर्कता रखने और राज्य के निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव की अगुआई वाली एक समिति लगातार स्थिति की निगरानी करेगी। इससे निपटने के लिए 'रिबावायरिन' नामक एक एंटी वायरल दवा बांटी जा रही है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द दवाइयां पहुंचाएं।
विज्ञापन

ओडिशा

3 of 8
निपाह वायरस के चलते ओडिशा सरकार ने 5 मेडिकल कॉलेज और 30 जिला मुख्यालय अस्पतालों को सतर्क कर दिया है। चिकित्सकीय प्राधिकारी वर्ग ने स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ब्राजा किशोर ब्रह्मा को पत्र लिखा है। जिसमें वायरस के खिलाफ निवारण उपायों की जांच करने को कहा गया है। हालांकि इस राज्य में अभी तक इस तरह के किसी भी मामले की सूचना नहीं मिली है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को इससे निपटने के लिए पहले ही सचेत कर दिया है।

पश्चिम बंगाल

4 of 8
निपाह वायरस से बचाव के लिए पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां वर्ष 2001 में एक अज्ञात बुखार की वजह से 45 लोगों की मौत हो गई थी। तब पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने निपाह वायरस को उन मौतों की वजह बताया था। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक सेवानिवृत डॉक्टर एनबी देवनात का कहना है कि राज्य में निपाह वायरस पहले से मौजूद है। यह एक बेहद संक्रामक और खतरनाक बीमारी है।
विज्ञापन

गुजरात

5 of 8
निपाह वायरस को लेकर गुजरात सरकार भी सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी कलेक्टर और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी है। सभी वार्डों में आइसोलेटेड वार्ड तैयार करने व सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शंकास्पद रोगी का तत्काल उपचार शुरु करने और उसके बारे में रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तेलंगाना

6 of 8
केरल में निपाह वायरस के कहर के बाद तेलंगाना में भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी लक्ष्मी रेड्डी ने मंगलवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग वायरस से निपटने के लिए सतर्क है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वायरस का पता लगाने के लिए ब्लड और अन्य सैंपल इकट्ठा करने की व्यवस्था की है। साथ ही हैदराबाद के ओस्मानिया, गांधी, नीलाफर और फीवर अस्पतालों में पांच से लेकर आठ स्पेशल वार्ड स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश

7 of 8
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नहान सब डिवीजन के एक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 18 मरे हुए चमगादड़ मिले। यह स्कूल के पेड़ पर काफी लंबे समय से मंडरा रहे थे। चमगादड़ों के अचानक मर जाने से निपाह वायरस का खौफ फैल गया है। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने चमगादड़ों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही चमगादड़ों के मरने की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का बयान

8 of 8
मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का कहना है कि 'मृत चमगाड़ों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, जिससे उनकी मौत की वजह पता चल सके। लैब की जांच रिपोर्ट आने से पहले यह नहीं कहा जा सकता कि निपाह वायरस से चमगादड़ों की मौत हुई है।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें