फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Wed, 25 Jan 2017 07:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS
#ट्रंप ने मोदी से की फोन पर बात, दिया अमेरिका आने का न्योता

#'राजनीतिक दलों की  69 फीसदी आय अज्ञात स्रोतों से' 

#बजट सत्र पर चुनाव का साया, 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

#RBI का खुलासा, नोटबंदी के बाद जमा हुए नकली नोटों का कोई रिकॉर्ड नहीं

#सलमान, सैफ, तब्बू, सोनाली व नीलम आज होंगे कोर्ट में पेश
विज्ञापन

2 of 6
ट्रंप और मोदी
ट्रंप ने मोदी से की फोन पर बात, दिया अमेरिका आने का न्योता
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। व्हाइट हाउस की ओर से इसकी जानकारी दी गई। मोदी ऐसे पांचवें विदेशी नेता हैं, जिनसे ट्रंप ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद फोन पर बात की है।
विज्ञापन

3 of 6
income tax department
'राजनीतिक दलों की  69 फीसदी आय अज्ञात स्रोतों से' 
देश की लगभग सभी राजनीतिक दलों को साल दर साल जमकर आय हुई। देश की छह राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को वित्त वर्ष 2004-05 से वित्त वर्ष 2014-2015 तक 11 हजार 367 करोड़ रुपये की आय हुई। इसमें से 69 फीसदी आय इन राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से हुई। इस बात का खुलासा एडीआर की रिपोर्ट से हुआ है।

4 of 6
बजट सत्र पर चुनाव का साया, 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
आगामी 30 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बीते शीतकालीन सत्र की तरह ही हंगामे के आसार हैं। चूंकि बजट सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के विधानसभा कार्यक्रम की घोषण कर दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
RBI
RBI का खुलासा, नोटबंदी के बाद जमा हुए नकली नोटों का कोई रिकॉर्ड नहीं
नोटबंदी से देश के नकली नोटों की समस्या को खत्म करने का सरकारी दावा खोखला नजर आने लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास ऐसा कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है जिससे नकली नोटों के बारे में जानकारी मिल सके। आरबीआई ने एक आरटीआई में यह स्वीकार किया है कि नोटबंदी के बाद से बैंकों को मिले नकली नोटों की संख्या का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान - फोटो : ANI
सलमान, सैफ, तब्बू, सोनाली व नीलम आज होंगे कोर्ट में पेश
अभिनेता सलमान खान को आर्म्स एक्ट में बरी होने से मिली बड़ी राहत के बाद अब बुधवार को कांकाणी शिकार प्रकरण में सलमान खान को फिर जोधपुर की अदालत में पेश होना होगा। सलमान सहित अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे व नीलम को मुल्जिम बयान के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। इनकी उपस्थिति में आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें