उनके शव आलीशान मकबरों में आराम करते हैं जहां एयर कंडीशनर, बुलेटप्रूफ ग्लास और एक बड़ा सा लिविंग रूम होता है। ये उन लोगों की कब्रें हैं जिन्होंने मेक्सिको के अवैध ड्रग कारोबार में खूब पैसा कमाया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
tombs
- फोटो : bbc
ये और बात है कि उनके नशे के कारोबार ने हजारों लोगों को अपना शिकार बनाया, जिनकी लाशें सामूहिक कब्रों में दफन की गईं या फिर पुल पर से लटकने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : bbc
इनमें से कुछ मकबरों को बनाने में लाखों पाउंड का खर्च आया है। मेक्सिको में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरकार की लड़ाई जारी है। 10 साल पहले उनसे लड़ने के लिए फौज को भी भेजा गया था।
4 of 7
- फोटो : bbc
लेकिन नशे के सौदागरों ने इस कारोबार में खूब पैसा कमाया है। वे मौत के बाद भी अपने लिए ऐसे आरामगाहों का इंतजाम कर सकते हैं जो कई लोगों के लिए केवल एक सपना ही है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : bbc
मेक्सिको में ऐसे ज्यादातर मकबरे सिनालोआ प्रांत में हैं। यह इलाका नशे के बड़े सौदागरों के असर के लिए कुख्यात रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : bbc
सिनालोआ ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी में फिलॉसफी के प्रोफेसर जुआन कार्लोस आयला कहते हैं, "यह उनकी ताकत का प्रदर्शन है। वे दिखाना चाहते हैं कि उनकी क्या हैसियत थी। वे मौत के बाद भी जीना चाहते हैं और किसी भी शख्स के लिए यह एक कुदरती बात है।"
मेक्सिको में इस तरह के दिखावे पर पाबंदी लगाए जाने की बात चल रही है। इसका एक मकसद यह भी है कि बच्चे इस शानौशौकत भरी जिंदगी को कहीं अपनी मंजिल न बना लें।