फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 24 Jan 2017 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : सोशल मीड‌िया
#ट्रंप ने लिखी गलत स्पेलिंग, लोगों ने कहा- अब तक का सबसे अनपढ़ राष्ट्रपति

#रईस के प्रमोशन के दौरान हुए हादसे पर बोले शाहरुख, हमारे जाने के बाद हुई मौत

#कर्नाटक: मंत्री व महिला कांग्रेस प्रमुख के यहां मिली 162 करोड़ की अघोषित संपत्ति

#गणतंत्र दिवस के पहले एलओसी पर नाकाम हुई पाक की साजिश. एक घुसपैठिया ढेर

#‘मेक इन इंडिया’ में होगी चीन की हिस्सेदारी
विज्ञापन

2 of 6
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS
ट्रंप ने लिखी गलत स्पेलिंग, लोगों ने कहा- अब तक का सबसे अनपढ़ राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। दरअसल, बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति उनके द्वारा किए गए कुछ शुरुआती ट्वीट में से एक में उन्होंने ‘ऑनर’ शब्द की स्पेलिंग गलत लिख दी। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ani
रईस के प्रमोशन के दौरान हुए हादसे पर बोले शाहरुख, हमारे जाने के बाद हुई मौत
प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान हुई मौत पर शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख ने कहा है कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारे सहयोगी के रिश्तेदार की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। किंग खान ने ये भी कहा कि हमारे जाने के बाद उनकी मौत हुई।

4 of 6
कर्नाटक: मंत्री व महिला कांग्रेस प्रमुख के यहां मिली 162 करोड़ की अघोषित संपत्ति
आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया  है। दोनों नेताओं के परिसरों से 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : SELF
गणतंत्र दिवस के पहले एलओसी पर नाकाम हुई पाक की साजिश. एक घुसपैठिया ढेर
गणतंत्र दिवस के पहले जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों ने अपनी मुस्तैदी से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सेना के जवानों द्वारा जम्मू संभाग के राजोरी जिले से लगने वाली एलओसी पर एक घुसपैठ को नाकाम किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
‘मेक इन इंडिया’ में होगी चीन की हिस्सेदारी
दीपावली पर चीन में बने पटाखों के बहिष्कार के बाद चीन ने भारत में व्यापार और व्यवसाय की रणनीति में बदलाव किया है। चीन अब ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम के तहत भारत में ही उत्पादन और निर्माण शुरू करेगा। यहां विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश को प्रमुखता दी गई है। चीन आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश में करीब 50,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें