#. यूपीः बस-ट्रक की टक्कर में 25 स्कूली बच्चों की मौत, PM ने ट्वीट कर जताया शोक
#. कश्मीर में सेना नें मुठभेड़ में आतंकी सरगना लखवी के भतीजे को किया ढेर
#. जल्लीकट्टू: पनीरसेल्वम ने की अध्यादेश की मांग, पीएम मोदी ने कहा- मामला अभी कोर्ट में
#. मनमोहन ने दिखाया 56 इंच का सीना, स्थाई समिति में घबराए उर्जित पटेल का किया बचाव
#. केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, CPM पर लगा आरोप
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
#. यूपीः बस-ट्रक की टक्कर में 25 स्कूली बच्चों की मौत, PM ने ट्वीट कर जताया शोक
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एटा के अलीगंज इलाके में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे में अब तक 25 स्कूली बच्चों के मरने की खबर सामने आ रही है, जबकि 40 बच्चों के घायल होने की खबर है।
हादसा स्कूल बस और ट्रक में टक्कर होने से हुआ। जेएस विद्या पब्लिक स्कूल की बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें कि ट्रक बालू से भरा था।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : FILE PHOTO
#. कश्मीर में सेना नें मुठभेड़ में आतंकी सरगना लखवी के भतीजे को किया ढेर
जम्मू कश्मीर में वीरवार सुबह फिर एक बार आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ बांदीपोरा के हाजिन के परेपुरा इलाके में हुई है।
4 of 6
जल्लीकट्टू
#. जल्लीकट्टू: पनीरसेल्वम ने की अध्यादेश की मांग, पीएम मोदी ने कहा- मामला अभी कोर्ट में
तमिलनाडु में सांडों पर काबू पाने के प्राचीन और लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू के आयोजन और पशु अधिकार संगठन ‘पेटा’ पर प्रतिबंध की मांग कर रहे युवाओं का राज्यभर में हो रहा प्रदर्शन उग्र हो गया है। बुधवार को चेन्नई के मरीना बीच पर बुधवार को हजारों लोग इकट्ठे हो गए। इनमें अधिकतर स्टूडेंट्स और युवा हैं।
विज्ञापन
5 of 6
#. मनमोहन ने दिखाया 56 इंच का सीना, स्थाई समिति में घबराए उर्जित पटेल का किया बचाव
नोट बंदी के फैसले को संगठित लूट करार दे कर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोल चुके पूर्व प्रधानमंत्री ने बुधवार को संसद की वित्त मामलों की समिति की बैठक में अपने नरम रुख से सबको चौंकने पर मजबूर हो गया। मनमोहन ने समिति के समक्ष पेश हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल को कई ऐसे कड़े और चुनिंदा सवालों का जवाब देने से बचने की सलाह दे डाली, जिससे विपक्ष सरकार को घेर सकता था।
#. केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, CPM पर लगा आरोप
केरल के कन्नूर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मृतक कार्यकर्ता का नाम जुथान संतोष था। पार्टी ने इस हत्या के पीछे सीपीएम के हाथ होने का आरोप लगाया है।