फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 23 Jan 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jallikattu
#जल्लीकट्टू LIVE: अध्यादेश को कानून में बदलने के लिए बुलाया गया विशेष विधानसभा सत्र

#BMC चुनाव: शिवसेना ने कहा- 60 सीटों से ज्यादा भाजपा की हैसियत नहीं

#उत्तराखंड: कांग्रेस प्रत्याशियों का एलान होते ही बवाल, पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़

#राष्ट्रपति ने 4 की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला

#गोवा : महिलाओं को मौका देने में तीनों पार्टियां फिसड्डी
विज्ञापन

2 of 6
jallikattu - फोटो : pti
जल्लीकट्टू LIVE: अध्यादेश को कानून में बदलने के लिए बुलाया गया विशेष विधानसभा सत्र
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजधानी चेन्नई के मरीना बीच पर लाखों की संख्या में समर्थक जुटे हैं। पुलिस उन्हें वहां हटाने के प्रयास कर रही है लेकिन सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

3 of 6
uddhav thackeray
BMC चुनाव: शिवसेना ने कहा- 60 सीटों से ज्यादा भाजपा की हैसियत नहीं
बीएमसी चुनावों से पहले शिवसेना और बीजेपी के बीच सीटों के बटवारे को लेकर गतिरोध बढ़ता जा रहा है। भाजपा इस चुनाव में 227 में 114 सीटों पर लड़ना चाहती थी लेकिन शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी को सिर्फ 60 सीटें ऑफर की हैं। 

4 of 6
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड: कांग्रेस प्रत्याशियों का एलान होते ही बवाल, पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़
उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रत्याशियों का एलान होते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बवाल शुरू हो गया। देखते ही देखते नाराज समर्थकों ने कार्यालय पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
राष्ट्रपति ने 4 की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चार लोगों को मिली फांसी की सजा को बरकरार रखने की गृह मंत्रालय की सलाह को दरकिनार करते हुए उम्रकैद में बदल दिया। इन चारों को 1992 में बिहार के बारा नरसंहार कांड में 34 अगड़ी जाति (भूमिहार) के लोगों की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय निर्वाचन आयोग
गोवा : महिलाओं को मौका देने में तीनों पार्टियां फिसड्डी
वोट बैंक की राजनीति के लिए राजनीतिक दल भले ही महिलाओं को आगे लाने की लाख बातें करें, लेकिन महिलाओं को मौका देने में वे खुद फिसड्डी साबित हो रहे हैं. यह हाल देश के दो प्रमुख दल बीजेपी ,कांग्रेस के साथ भी है, जिन्‍होंने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए कुल 4 महिलाओं को ही चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि आम आदमी पार्टी से महिला प्रत्‍याशियों की संख्‍या 5 है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें