# पाक की गीदड़ भभकी, सिंधु जल समझौता तोड़ा तो करेंगे कड़ी कार्रवाई
# भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया रासायनिक हथियारों का मुद्दा, कार्रवाई की मांग
# फारूक अब्दुल्ला ने साधा पीएम पर निशाना: कहा, वे फौजियों का खून बेचना चाहते हैं
# शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा-तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ
# IndVsNZ : रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
विज्ञापन
2 of 6
नवाज शरीफ
पाक की गीदड़ भभकी, सिंधु जल समझौता तोड़ा तो करेंगे कड़ी कार्रवाई
पाकिस्तान ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने सिंधु जल समझौता तोड़ा तो वह माकूल कार्रवाई करेगा। भारत की ओर से सिंधु जल समझौते की समीक्षा की खबरों के बीच उसने कहा है कि वह हालात पर पैनी निगाह बनाए हुए है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि अगर भारत ने समझौते का उल्लंघन किया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Getty
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया रासायनिक हथियारों का मुद्दा, कार्रवाई की मांग
भारत ने आतंकवादी संगठनों के हाथों में रासायनिक हथियारों के पहुंचने पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भविष्य में ऐसे हथियारों के किसी भी इस्तेमाल की संभावना को रोकने के लिए त्वरित उपाय करना चाहिए एवं निर्णायक कदम उठाना चाहिए। जेनेवा में निशस्त्रीकरण सम्मेलन में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत डीबी वेंकेटेश वर्मा ने कहा, ‘हमारा तर्कसंगत रुख रहा है कि किसी भी परिस्थिति में किसी के भी द्वारा कभी भी कहीं भी रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को सही ठहराया नहीं जा सकता और ऐसे वीभत्स कृत्य करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’
4 of 6
फारूक अब्दुल्ला ने साधा पीएम पर निशाना: कहा, वे फौजियों का खून बेचना चाहते हैं
सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत के मामले में अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी पर जवानों के खून की दलाली संबंधी आरोप से सियासी बवाल खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा-तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ
आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता एवं धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास ने कहा कि तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ है। शिया पर्सनल ला बोर्ड इसका विरोध करता है। सुप्रीम कोर्ट में इसके विरोध में याचिका भी दायर की जाएगी।
IndVsNZ : रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 6 रनों से मात देकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल सकी और 236 रन पर ऑल आउट हो गई। धोनी और जाधव के बीच हुई 66 रनों की साझेदारी के दौरान ऐसा लग रहा था कि भारत दूसरे मैच में आसानी से जीत हासिल कर लेगा।