ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी ऑलटाइम वर्ल्ड इलेवन टेस्ट टीम चुनी है। इस टीम में जगह पाने वाले सचिन तेंदुलकर इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। जबकि श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को टीम का 12वां खिलाड़ी चुना है।
विज्ञापन
2 of 5
माइकल क्लार्क
- फोटो : getty
क्लार्क ने अपनी ड्रीम टीम में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को जगह दी है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को क्लार्क ने टीम में चुना है। वहीं क्लार्क ने दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है।
विज्ञापन
3 of 5
सचिन और लारा
- फोटो : getty
क्लार्क ने पारी की शुरूआत करने की जिम्मेदारी माइकल स्लेटर और मैथ्यू हेडन को सौंपी है। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलिया को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग को चुना है। क्लार्क ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर को सौंपी है। जबकि पांचवें स्थान पर महान कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा बल्लेबाजी करेंगे।
4 of 5
जैक कैलिस
- फोटो : getty
दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस को क्लार्क ने छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। जबकि दुनिया के सर्वकालिक विकेटकीपरों में से एक एडम गिलक्रिस्ट को क्लार्क ने अपनी टीम मे भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।