दुनियाभर में रविवार से ही नए साल के स्वागत का जश्न शुरू हो गया। सबसे पहले छोटे से द्वीप देश समोआ ने नए साल का स्वागत किया। इसके एक घंटे बाद न्यूजीलैंड और फिर सिडनी समेत ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों नए साल का रंगारंग स्वागत किया गया। ये तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर की है। आईए एक नजर डालते हैं दुनिया भर से नए साल के जश्न की तस्वीरें पर...
विज्ञापन
2 of 7
New Year celebrations in New Zealand
इस दौरान न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आकाश में रंग बिरंगी आतिशबाजी से चमक उठा। यहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। लोग सड़कों पर मौज-मस्ती के साथ डांस करते भी दिखाई दिए।
#WATCH New Zealand's Auckland welcomes New Year 2018 with spectacular fireworks pic.twitter.com/ablPAAsleT
— ANI (@ANI) December 31, 2017
विज्ञापन
3 of 7
new year celebration in Melbourne
शाम 5:30 बजे ऑस्ट्रेलिया में नए साल शुरू होते ही सिडनी हार्बर सतरंगी रोशनी से सराबोर हो उठा। साथ ही सिलसिलेवार तरीके से यहां जोरदार आतिशबाजी की जा रही है। खास बात यह है कि इस दौरान लोग नावों पर सवार होकर समंदर से खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा रहे हैं। मेलबर्न में नए साल की पूर्व संध्या पर शहर की 22 इमारतों पर आतिशबाजी के लिए 14 टन पटाखे एकत्रित किए गए थे। कैनबरा और पर्थ में आतिशबाजी के बीच जश्न का माहौल था।
#WATCH Fireworks light Australia's Sydney Habour to welcome New Year 2018 pic.twitter.com/xb0JUZqEP0
— ANI (@ANI) December 31, 2017
4 of 7
new year celebration
करीब 16 लाख लोगों ने सिडनी हार्बर की विश्व प्रसिद्ध आतिशबाजी का नजारा लिया। इससे पहले हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस समेत सिडनी में नया साल मनाने के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई थी। सिडनी के लॉर्ड मेयर क्लोवर मूर ने कहा कि तकनीकी रूप से काफी एडवांस आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
North Korea
उत्तरी कोरिया के प्योंगयांग शहर में न्यू ईयर 2018 का धमाकेदार आतिशबाजी कर स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान आसमान में बहुत ही मनमोहक दृश्य उभर कर सामने आ रहे हैं। वहीं दक्षिण कोरिया में लोगों ने बुद्ध मंदिर में जाकर प्रार्थना की।
#WATCH Fireworks light up North Korea's Pyongyang welcoming New Year 2018. (Source:Reuters) pic.twitter.com/sWFxSqq0eo
— ANI (@ANI) December 31, 2017
विज्ञापन
6 of 7
japanese New Year Eve 2018
वहीं जापान के टोक्यो में शींटो पादरियों ने मेयजी धार्मिक स्थल पर नए साल के पहले परंपरागत रस्मों को पूरा किया। नए साल के अवसर मेक्सिको में इमारतें रंग बिरंगी रोशनी में नहाई नजर आ रही थीं। मेक्सिको शहर के मेन स्कवायर पर कलाकारों ने रंगारंग समारोह के साथ नए साल का जश्न मनाया।
यूं तो सबसे पहले नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड से होती है लेकिन समय के अंतर के कारण भारत से पहले रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, थाइलैंड, म्यांमार और बांग्लादेश नए साल में प्रवेश करते हैं। इन देशों ने रविवार देर रात निश्चित समय के अंतराल पर ही नए साल का रंगारंग स्वागत किया।